Mumbai को मिलेंगे नए AC लोकल ट्रेन रैक, 2027 तक शुरू होगी सेवा; CM Fadnavis ने की घोषणा

Maharashtra: मुंबई के लोकल ट्रेन यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। शहर में अब मेट्रो जैसी सुविधाओं वाली नई AC लोकल ट्रेनें चलने वाली हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि 2027 तक नए AC रैक का पहला बैच ट्रैक पर

Maharashtra: मुंबई के लोकल ट्रेन यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। शहर में अब मेट्रो जैसी सुविधाओं वाली नई AC लोकल ट्रेनें चलने वाली हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि 2027 तक नए AC रैक का पहला बैच ट्रैक पर आ जाएगा, जिससे रोजाना सफर करने वाले लाखों लोगों को काफी राहत मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने इस फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने साफ किया कि इन बंद दरवाजों वाली AC लोकल ट्रेनों के किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी इस बात की पुष्टि की है कि ट्रेनों के उत्पादन की रफ्तार बढ़ाई गई है ताकि पुरानी देरी को खत्म कर जल्द से जल्द सेवा शुरू की जा सके।

ये ट्रेनें मुंबई की लाइफलाइन मानी जाने वाली Western Railway और Central Railway के नेटवर्क पर चलेंगी। इन ट्रेनों को चेन्नई के ICF, कपूरथला के RCF और रायबरेली के MCF में बनाया जा रहा है, जहां वंदे भारत ट्रेनें भी तैयार होती हैं।

विवरण जानकारी
कुल नए रैक 238 रैक (कुल 2,856 कोच)
पहला बैच 2027 तक
पूरा प्रोजेक्ट 2029-2030 तक पूरा होगा
कुल लागत ₹19,293 करोड़
खासियत ऑटोमैटिक दरवाजे, कुशन सीट, चार्जिंग पॉइंट और इंफोटेनमेंट स्क्रीन
प्रोजेक्ट नाम MUTP-III और MUTP-IIIA

मुंबई रेलवे विकास निगम (MRVC) के चेयरमैन विलास एस वाडेकर ने बताया कि इन ट्रेनों की शुरुआत के साथ-साथ रेलवे के बाकी इंफ्रास्ट्रक्चर को भी बेहतर बनाया जाएगा। इन ट्रेनों में यात्रियों के लिए आधुनिक HVAC सिस्टम और हर सीट के पास चार्जिंग पॉइंट दिए जाएंगे, जिससे सफर काफी आरामदायक हो जाएगा।