Mumbai में NEET पेपर लीक के खिलाफ भारी प्रदर्शन, महिला ने पुलिस वैन रोकी, वीडियो वायरल

Maharashtra: मुंबई की सड़कों पर NEET पेपर लीक मामले को लेकर युवाओं का गुस्सा फूट पड़ा। भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में छात्र सड़कों पर उतरे और न्याय की मांग की। इस दौरान एक हुडी पहने महिला का पुलिस वैन के सामने खड़े

Maharashtra: मुंबई की सड़कों पर NEET पेपर लीक मामले को लेकर युवाओं का गुस्सा फूट पड़ा। भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में छात्र सड़कों पर उतरे और न्याय की मांग की। इस दौरान एक हुडी पहने महिला का पुलिस वैन के सामने खड़े होकर उसे रोकने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रदर्शन के दौरान माहौल काफी तनावपूर्ण रहा। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया और हिरासत में लिए गए लोगों को छुड़ाया। इस पूरे मामले को लेकर अलग-अलग राजनीतिक दलों के बीच तीखी बहस और टकराव की स्थिति बनी रही।

छात्रों का आरोप है कि परीक्षा में अनियमितताएं हुई हैं और वे इसकी निष्पक्ष जांच चाहते हैं। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सख्ती बरती, जिसे लेकर राजनीतिक पार्टियों ने पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।