Mumbai के Navy Nagar में दर्दनाक हादसा, नौसेना कर्मी ने पत्नी और दो बच्चों संग की आत्महत्या
Maharashtra/Mumbai: मुंबई के कोलाबा स्थित Navy Nagar में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ भारतीय नौसेना के एक जवान, उनकी पत्नी और दो छोटे बच्चों के शव उनके घर से मिले हैं। इस हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर
Maharashtra/Mumbai: मुंबई के कोलाबा स्थित Navy Nagar में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ भारतीय नौसेना के एक जवान, उनकी पत्नी और दो छोटे बच्चों के शव उनके घर से मिले हैं। इस हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है और पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, 15 अगस्त 2026 की रात को इस परिवार के चारों सदस्यों के शव उनके निवास स्थान पर पाए गए। मृतक जवान की पहचान 30 वर्षीय Puranmal Shambhulal Mehra के रूप में हुई है। उनके साथ उनकी 28 वर्षीय पत्नी Oma Puranmal Mehra, 3 साल का बेटा Yash और दो महीने की एक छोटी बेटी भी थी।
Cuffe Parade पुलिस स्टेशन ने इस मामले में Accidental Death Report (ADR) दर्ज की है। पुलिस के शुरुआती अनुमान के अनुसार, Puranmal ने फांसी लगाकर अपनी जान दी, जबकि उनकी पत्नी और बच्चों को जहर दिया गया। हालांकि, पुलिस अधिकारियों और DCP Manish Kelwaniya का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगी।
भारतीय नौसेना ने इस दुखद घटना की पुष्टि की है और बताया है कि वे पुलिस जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं। पुलिस ने मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया है। जांच टीम अब परिवार के करीबियों, पड़ोसियों और सहकर्मियों के बयान दर्ज कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि परिवार किसी मानसिक तनाव या आपसी विवाद से तो नहीं जूझ रहा था। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए JJ Hospital भेज दिया गया है।