Mumbai-Nandigram Express के First AC कोच को बनाया ‘हनीमून सुइट’, TTE सस्पेंड, डेकोरेटर पर केस दर्ज
Maharashtra: मुंबई CSMT-बलहरशाह-नंदीग्राम एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 11002) के फर्स्ट एसी कोच में एक अजीब मामला सामने आया है। यहां एक कपल ने अपने दो सीटों वाले कूपे को निजी डेकोरेटर बुलाकर ‘हनीमून सुइट’ की तरह सजव
Maharashtra: मुंबई CSMT-बलहरशाह-नंदीग्राम एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 11002) के फर्स्ट एसी कोच में एक अजीब मामला सामने आया है। यहां एक कपल ने अपने दो सीटों वाले कूपे को निजी डेकोरेटर बुलाकर ‘हनीमून सुइट’ की तरह सजवा लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद साउथ सेंट्रल रेलवे ने कड़ा एक्शन लिया है।
यह पूरी घटना 6 जुलाई 2026 को हुई थी। जब ट्रेन महाराष्ट्र के जालना स्टेशन पर खड़ी थी, तब बाहरी डेकोरेटर कोच के अंदर घुसे और वहां सजावट की। रेलवे प्रशासन ने इसे सुरक्षा में बड़ी चूक माना है। 8 जुलाई को इस मामले में ड्यूटी पर तैनात चीफ टिकट इंस्पेक्टर (CTI) गिरीश कुमार को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है और उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।
साउथ सेंट्रल रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्रीधर ने साफ कहा कि TTE को किसी भी बाहरी फर्म को ट्रेन में चढ़ने की अनुमति नहीं देनी चाहिए थी। रेलवे के नियमों के मुताबिक फर्स्ट एसी कोच में केवल टिकट धारकों और अधिकृत कर्मचारियों का ही प्रवेश allowed है। बिना अनुमति किसी बाहरी व्यक्ति का कोच में जाना सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन है।
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| ट्रेन नंबर | 11002 (नंदीग्राम एक्सप्रेस) |
| घटना की तारीख | 6 जुलाई 2026 |
| सस्पेंड अधिकारी | गिरिश कुमार (CTI) |
| डेकोरेटर फर्म | राहत रूम डेकोरेशन (अज़ार शेख) |
| घटना स्थल | जालना रेलवे स्टेशन |
| रेलवे की कार्रवाई | TTE सस्पेंड और डेकोरेटर पर केस |
रेलवे ने डेकोरेटर अज़ार शेख के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। उन पर बिना टिकट यात्रा करने, अनाधिकृत प्रवेश और ट्रेसपासिंग के आरोप लगाए गए हैं। डेकोरेटर ने अपनी सफाई में कहा कि उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि सजावट के लिए विशेष अनुमति की जरूरत होती है। अब रेलवे यह जांच कर रहा है कि क्या इस लापरवाही में अन्य स्टाफ सदस्य भी शामिल थे।