Mumbai के Mulund में BJP नेता ने पुलिस कॉन्स्टेबल की पिटाई की, केस दर्ज
Maharashtra/Mumbai: मुंबई के मुलुंड इलाके में बीजेपी के एक जिला उपाध्यक्ष पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस कॉन्स्टेबल के साथ मारपीट और काम में बाधा डालने का आरोप लगा है। इस मामले में मुलुंड पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की
Maharashtra/Mumbai: मुंबई के मुलुंड इलाके में बीजेपी के एक जिला उपाध्यक्ष पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस कॉन्स्टेबल के साथ मारपीट और काम में बाधा डालने का आरोप लगा है। इस मामले में मुलुंड पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान बीजेपी के नॉर्थ ईस्ट मुंबई जिला उपाध्यक्ष कौशिक पाटिल के रूप में हुई है।
यह पूरी घटना शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 की रात करीब 12:50 बजे की है। पुलिस के मुताबिक, कॉन्स्टेबल भाऊसाहब इंगले और उनके एक साथी रात की गश्त पर थे। इसी दौरान उन्होंने LBS रोड पर सिएस्टा टावर के बाहर भीड़ जमा देखी। जब पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए कहा, तो कौशिक पाटिल ने उनकी बात मानने से इनकार कर दिया।
FIR के अनुसार, कौशिक पाटिल ने कॉन्स्टेबल इंगले के साथ गाली-गलौज की और उन्हें धमकी दी कि वह उन्हें सस्पेंड करवा सकते हैं। उन्होंने खुद को एक सांसद का भाई और बीजेपी जिला अध्यक्ष बताया। जब पुलिस अधिकारियों ने उन्हें हिरासत में लेने की कोशिश की, तो पाटिल ने कॉन्स्टेबल इंगले को धक्का दिया और उनके सीने पर वार किया। इस छीना-झपटी में पुलिसकर्मी की वर्दी की जेब फट गई और उनका नेमप्लेट भी खराब हो गया।
पुलिस ने कौशिक पाटिल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 132 के तहत मामला दर्ज किया है। यह धारा सरकारी कर्मचारी को उसके काम से रोकने के लिए हमला करने या आपराधिक बल का इस्तेमाल करने से जुड़ी है। यह एक गैर-जमानती अपराध है, जिसमें दो साल तक की जेल और जुर्माने की सजा हो सकती है।