Mumbai में मुहर्रम जुलूस के दौरान चूहे मारने की दवा वाले कैप्सूल बांटे, पुणे का युवक गिरफ्तार

Maharashtra: मुंबई में मुहर्रम के जुलूस के दौरान लोगों को जहर वाले कैप्सूल बांटने का एक खौफनाक मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में पुणे के रहने वाले 39 साल के फैयाज प्रेमजी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पेनकिलर और

Maharashtra: मुंबई में मुहर्रम के जुलूस के दौरान लोगों को जहर वाले कैप्सूल बांटने का एक खौफनाक मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में पुणे के रहने वाले 39 साल के फैयाज प्रेमजी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पेनकिलर और आयुर्वेदिक सप्लीमेंट के नाम पर लोगों को चूहे मारने की दवा वाले कैप्सूल दिए थे।

यह घटना 27 जून 2026 को आशूरा के जुलूस के दौरान हुई। आरोपी फैयाज ने रहमतआबाद कब्रिस्तान के पास लोगों को पेशेवर तरीके से पैक किए हुए सैशे बांटे। मामला तब खुला जब सलमान सय्यद नाम के एक युवक ने कैप्सूल खाया और उसे उल्टियां और पेट में तेज दर्द होने लगा। अस्पताल के डॉक्टरों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और आरोपी को डोंगरी के एक होटल से गिरफ्तार किया।

पुलिस की जांच में पता चला कि फैयाज ने इस साजिश के लिए बहुत तैयारी की थी। उसने ऑनलाइन करीब 30 हजार खाली कैप्सूल और 50 से 100 किलो जिंक फास्फाइड खरीदा, जो चूहे मारने की दवा में इस्तेमाल होता है। उसने दक्षिण मुंबई के एक होटल में रहकर दो हफ्ते तक इन कैप्सूलों को भरा। इन सैशेट्स पर आयुर्वेदिक सप्लीमेंट की ब्रांडिंग, लाइसेंस नंबर और जड़ी-बूटियों की लिस्ट लिखी थी ताकि किसी को शक न हो।

विवरण जानकारी
आरोपी का नाम फैयाज प्रेमजी (फैयाज निसार हुसैन प्रेमजी)
उम्र और शिक्षा 39 वर्ष, BBA डिग्री
पकड़ी गई सामग्री 14,900 जहरीले कैप्सूल
प्रभावित लोग 11 लोग बीमार हुए (सभी अब खतरे से बाहर)
लगाई गई धाराएं BNS की धारा 109, 110 और 123
कोर्ट का फैसला 30 जून 2026 तक पुलिस रिमांड

डीसीपी (सेंट्रल जोन-I) जयंत मीना के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ में कबूल किया कि उसका मकसद करीब 15,000 लोगों को मारना था। उसने खास तौर पर उन लोगों को निशाना बनाया जो जुलूस में खुद को जख्मी कर रहे थे और दर्द कम करने के लिए दवा ढूंढ रहे थे। पुलिस अब फैयाज के विदेशी दौरों, उसके बैंक ट्रांजेक्शन और किसी बड़ी साजिश या आतंकी कनेक्शन की जांच कर रही है। आरोपी 2019 के बाद से कई बार ईरान और इराक जा चुका है।