Mumbai में पुलिस वैन के आगे खड़ी हुईं मॉडल Rhiya Ahir, NEET पेपर लीक के विरोध में जताया प्रदर्शन
Maharashtra: मुंबई में Cockroach Janta Party (CJP) के प्रदर्शन के दौरान एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें 27 साल की मॉडल और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर Rhiya Ahir पुलिस की एक वैन के सामने खड़ी होकर रास्ता रोकती नजर आ रह
Maharashtra: मुंबई में Cockroach Janta Party (CJP) के प्रदर्शन के दौरान एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें 27 साल की मॉडल और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर Rhiya Ahir पुलिस की एक वैन के सामने खड़ी होकर रास्ता रोकती नजर आ रही हैं। यह घटना 23 जुलाई 2026 को हुई जब पुलिस प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर ले जा रही थी।
Rhiya Ahir एक डिफेंस परिवार से आती हैं और उनके पिता रिटायर्ड आर्मी जवान हैं। उन्होंने बताया कि हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों को बिना किसी ठोस वजह के हटाया जा रहा था, इसलिए उन्होंने वैन को रोकने का फैसला किया। यह पूरा विरोध NEET पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ी के खिलाफ था। साथ ही दिल्ली में ‘संसद चलो’ मार्च पर हुई पुलिस कार्रवाई के समर्थन में भी यह प्रदर्शन किया गया था।
जानकारी के मुताबिक, Rhiya करीब 40 मिनट तक पुलिस वैन के सामने डटी रहीं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने उन्हें डराने के लिए गाड़ी आगे बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन वह तब तक नहीं हटीं जब तक हिरासत में लिए गए लोग रिहा नहीं हो गए। Rhiya ने माना कि वह अंदर से डरी हुई थीं, लेकिन उन्हें लगा कि सिस्टम की गलतियों की ओर सरकार का ध्यान खींचने के लिए यह कदम उठाना जरूरी था। उनके पिता ने भी उनकी इस हिम्मत पर गर्व जताया है।
दूसरी तरफ, मुंबई पुलिस ने 23 जुलाई से 6 अगस्त 2026 तक महाराष्ट्र पुलिस एक्ट की धारा 37 के तहत निषेधाज्ञा लागू की है। इसके तहत बिना अनुमति 5 या उससे ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर रोक है। पुलिस ने बताया कि शिवाजी पार्क, चैत्यभूमि, चेंबूर और शिव सेना भवन जैसे इलाकों में बिना अनुमति के प्रदर्शन हुए। पुलिस ने 18 जुलाई से अब तक करीब 400 लोगों के खिलाफ 13 FIR दर्ज की हैं।
इस पूरे मामले पर दिल्ली और मुंबई के वकीलों ने भी अपनी राय रखी है। कानूनी संस्थाओं ने छात्र प्रदर्शनों पर पुलिस की कार्रवाई की निंदा की है और इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया है।