Mumbai के Mira Road में निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरा क्रेन, एक युवक की मौत, कई घायल

Maharashtra/Mumbai: मीरा रोड के JP North सोसाइटी में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग से क्रेन गिरने की दर्दनाक घटना सामने आई है। यह हादसा गुरुवार, 16 जुलाई 2026 की रात करीब 8:00 से 8:30 बजे के बीच हुआ। इस हादसे में एक युवक की जा

Maharashtra/Mumbai: मीरा रोड के JP North सोसाइटी में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग से क्रेन गिरने की दर्दनाक घटना सामने आई है। यह हादसा गुरुवार, 16 जुलाई 2026 की रात करीब 8:00 से 8:30 बजे के बीच हुआ। इस हादसे में एक युवक की जान चली गई और कुछ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमों ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में मोहम्मद मुजम्मिल खोकर (उम्र 20-21 वर्ष) की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घायलों में क्रेन ऑपरेटर और एक महिला भी शामिल हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि क्रेन बिल्डिंग की 11वीं मंजिल पर काम कर रही थी, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह नीचे गिर गई।

क्रेन का कुछ हिस्सा कंस्ट्रक्शन साइट पर गिरा, जबकि बाकी हिस्सा बगल की J.K. Irish सोसाइटी के परिसर और पार्किंग एरिया में जा गिरा। इस वजह से वहां खड़ी कई गाड़ियां और टू-व्हीलर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। स्थानीय विधायक नरेंद्र मेहता ने भी इस घटना की पुष्टि की है।

काशिगांव पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर राहुलकुमार पाटिल ने बताया कि इस मामले में लापरवाही के आरोप में FIR दर्ज की जा रही है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या इतनी ऊंचाई पर क्रेन चलाने के लिए जरूरी सुरक्षा नियमों का पालन किया गया था और क्या ऑपरेटर के पास सही ट्रेनिंग थी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे हादसे वाली जगह से दूर रहें ताकि राहत कार्य में कोई रुकावट न आए।