Mumbai में 3 साल पहले खोया बच्चा मिला, पढ़ाई के लिए डांट पड़ने पर घर से भागा था अनीस
Maharashtra/Mumbai: मुंबई की MIDC पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस टीम ने 3 साल पहले लापता हुए 11 साल के बच्चे अनीस खान को खोज निकाला और बुधवार को उसे मालवानी में उसके माता-पिता से मिलवा दिया। यह मामला तब सामन
Maharashtra/Mumbai: मुंबई की MIDC पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस टीम ने 3 साल पहले लापता हुए 11 साल के बच्चे अनीस खान को खोज निकाला और बुधवार को उसे मालवानी में उसके माता-पिता से मिलवा दिया। यह मामला तब सामने आया जब बच्चा घर से गायब हो गया था।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, अनीस खान पढ़ाई न करने की वजह से माता-पिता की डांट सुनकर घर से भाग गया था। पिछले तीन सालों से वह माटुंगा के एक चाइल्ड वेलफेयर संस्थान में रह रहा था। हैरानी की बात यह है कि वहां वह अपनी असली पहचान छिपाकर ‘अमन शेख’ के नाम से रह रहा था।
MIDC पुलिस की टीम ने कड़ी मेहनत के बाद बच्चे का पता लगाया और उसे सुरक्षित उसके परिवार तक पहुँचाया। बुधवार, 22 जुलाई 2026 को बच्चे और उसके माता-पिता का मिलन हुआ।