Mumbai Metro में बुजुर्ग जोड़े ने लौटाया यात्री का खोया फोन, मदद के लिए आगे आए CRPF जवान और अनजान शख्स

Maharashtra: मुंबई मेट्रो में सफर के दौरान एक यात्री का फोन खो गया था, जिसे कुछ नेक दिल लोगों ने मिलकर वापस लौटाया। यह पूरी घटना इंसानियत की एक मिसाल बनकर सामने आई है, जिसकी जानकारी पीड़ित व्यक्ति ने Reddit पर साझा की। य

Maharashtra: मुंबई मेट्रो में सफर के दौरान एक यात्री का फोन खो गया था, जिसे कुछ नेक दिल लोगों ने मिलकर वापस लौटाया। यह पूरी घटना इंसानियत की एक मिसाल बनकर सामने आई है, जिसकी जानकारी पीड़ित व्यक्ति ने Reddit पर साझा की।

यह मामला तब शुरू हुआ जब एक व्यक्ति Aarey JVLR मेट्रो स्टेशन से CSMT की यात्रा कर रहा था और उसका फोन कहीं गिर गया। इस दौरान एक मुस्लिम व्यक्ति ने अपनी इंसानियत दिखाते हुए उस यात्री को अपना फोन दिया ताकि वह अपने खोए हुए नंबर पर कॉल कर सके। फोन उठाने वाले लोग एक बुजुर्ग सिख जोड़ा थे, जिनकी उम्र करीब 70 साल बताई जा रही है।

बुजुर्ग जोड़े ने फोन मिलने के बाद यात्री को भरोसा दिलाया कि वे Vidhan Bhavan मेट्रो स्टेशन पर रुककर उसका फोन उसे खुद सौंपेंगे। इसी बीच, Vidhan Bhavan स्टेशन पर तैनात एक CRPF जवान ने भी मदद की और अपना फोन दिया ताकि यात्री उस बुजुर्ग जोड़े से संपर्क कर सके और अपना फोन वापस पा सके।

मुंबई मेट्रो वन के नियमों के मुताबिक, अगर किसी यात्री का सामान स्टेशन या ट्रेन में मिलता है, तो उसे कस्टमर केयर काउंटर या मेट्रो स्टाफ को सौंपना होता है। सभी सामानों की जांच मेट्रो सुरक्षा विभाग द्वारा की जाती है। खोया हुआ सामान वापस पाने के लिए Andheri मेट्रो स्टेशन स्थित Lost & Found सेंटर पर जाना होता है, जो सोमवार से शनिवार दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे तक खुला रहता है। सामान क्लेम करने के लिए सरकारी फोटो आईडी प्रूफ की फोटोकॉपी और ओरिजिनल आईडी दिखाना जरूरी होता है।