Mumbai में Metro Line 2B के काम के दौरान लगी आग, Bandra में लगा लंबा जाम
Maharashtra: मुंबई के बांद्रा इलाके में निर्माणाधीन Metro Line 2B के साइट पर सोमवार रात को अचानक आग लग गई। इस हादसे की वजह से इलाके में भारी ट्रैफिक जाम हो गया, जिसका असर मंगलवार सुबह तक रहा। सड़क पर गाड़ियों की लंबी कता
Maharashtra: मुंबई के बांद्रा इलाके में निर्माणाधीन Metro Line 2B के साइट पर सोमवार रात को अचानक आग लग गई। इस हादसे की वजह से इलाके में भारी ट्रैफिक जाम हो गया, जिसका असर मंगलवार सुबह तक रहा। सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई।
MMRDA ने जानकारी दी है कि आग लकड़ी के शटरिंग मटेरियल में लगी थी। साइट पर मौजूद इमरजेंसी रिस्पांस टीम और Mumbai Fire Brigade ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। अधिकारियों ने साफ किया है कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है और मेट्रो के स्ट्रक्चर को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
हादसे के समय आग की लपटों के साथ घना धुआं उठ रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जलता हुआ मलबा ऊपर बने स्ट्रक्चर से नीचे सड़क पर चल रहे ट्रैफिक के करीब गिर रहा था, जिससे वहां मौजूद लोगों में डर का माहौल बन गया। फिलहाल आग बुझ चुकी है और MMRDA ने इस घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं ताकि आग लगने की सही वजह का पता चल सके।