Mumbai में भारी बारिश के बीच Metro ने बनाया नया रिकॉर्ड, एक दिन में 3.65 लाख से ज्यादा लोगों ने किया सफर

Maharashtra: मुंबई में मानसून की भारी बारिश के बीच मेट्रो ने यात्रियों की संख्या का एक नया रिकॉर्ड बनाया है। गुरुवार, 9 जुलाई 2026 को शहर की चार मेट्रो लाइनों पर कुल 3,65,845 यात्रियों ने सफर किया। सड़कों पर भारी जलजमाव

Maharashtra: मुंबई में मानसून की भारी बारिश के बीच मेट्रो ने यात्रियों की संख्या का एक नया रिकॉर्ड बनाया है। गुरुवार, 9 जुलाई 2026 को शहर की चार मेट्रो लाइनों पर कुल 3,65,845 यात्रियों ने सफर किया। सड़कों पर भारी जलजमाव और ट्रैफिक जाम की वजह से लोगों ने मेट्रो को सबसे भरोसेमंद विकल्प माना।

भारी बारिश के कारण सड़कों का हाल खराब था, जिससे हजारों लोग ऑफिस और घर जाने के लिए मेट्रो की ओर मुड़े। इसके अलावा, गर्मियों की छुट्टियों के बाद स्कूल खुलने से भी यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई। Maha Mumbai Metro Operation Corporation Limited (MMMOCL) ने इस रिकॉर्ड की पुष्टि की है। MMRDA ने भी बताया कि अब लोग यात्रा के लिए मेट्रो को ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

यह इस साल मानसून सीजन के दौरान तीसरी बार है जब मुंबई मेट्रो ने अपने सिंगल-डे राइडरशिप का रिकॉर्ड तोड़ा है। इससे पहले 23 जून को 3,58,115 और 19 जून को 3,57,895 यात्रियों ने सफर किया था। भीड़ को संभालने के लिए MMMOCL ने स्टैंडबाय ट्रेनें चलाईं, जिससे ट्रेनों के बीच का समय 4 से 8 मिनट रहा और यात्रियों को ज्यादा परेशानी नहीं हुई।

इस बार यात्रियों ने टिकट लेने के लिए डिजिटल माध्यम का भी खूब इस्तेमाल किया। WhatsApp के जरिए पेपरलेस टिकट और QR कोड का उपयोग सबसे अधिक रहा, जिससे स्टेशनों पर लंबी लाइनों से राहत मिली।

मेट्रो लाइन रूट
Line 2A Dahisar E से Gundavali
Line 7 Dahisar W से Andheri W
Line 9 Dahisar से Kashigaon
Line 2B Mankhurd से Diamond Garden, Chembur