Mumbai में Global South देशों के राजनयिकों ने जाना कैंसर इलाज का तरीका, MEA और ACTREC ने मिलकर कराया दौरा

Maharashtra : मुंबई में विदेश मंत्रालय (MEA) के मुंबई शाखा सचिवालय ने Tata Memorial Centre के ACTREC के साथ मिलकर एक खास कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें Global South देशों के कॉन्सल जनरल को कैंसर के इलाज, रिसर्च और क्षमता ब

Maharashtra : मुंबई में विदेश मंत्रालय (MEA) के मुंबई शाखा सचिवालय ने Tata Memorial Centre के ACTREC के साथ मिलकर एक खास कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें Global South देशों के कॉन्सल जनरल को कैंसर के इलाज, रिसर्च और क्षमता बढ़ाने के तरीकों के बारे में बताया गया। 21 जून 2026 को हुए इस दौरे का मकसद कैंसर केयर के क्षेत्र में दूसरे देशों के साथ मिलकर काम करने के नए रास्ते खोजना था।

इस मौके पर MEA मुंबई शाखा के प्रमुख Swapnil Thorat ने राजनयिकों को केंद्र सरकार की उन योजनाओं के बारे में बताया जिससे साथी देश आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने कहा कि भारत के लिए ग्लोबल साउथ देशों के साथ हेल्थ डिप्लोमेसी यानी स्वास्थ्य क्षेत्र में तालमेल बिठाना बहुत जरूरी है। वहीं TMC के डायरेक्टर डॉ. सुदीप गुप्ता ने कहा कि इस पहल से उन देशों के साथ सहयोग बढ़ेगा जो भारत की तरह ही सामाजिक और आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।

दौरे के दौरान ACTREC के डायरेक्टर डॉ. पंकज चतुर्वेदी और डिप्टी डायरेक्टर डॉ. नवीन खत्री ने संस्थान की उपलब्धियों और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ACTREC कैसे कैंसर के इलाज और रिसर्च में नए प्रयोग कर रहा है। राजनयिकों ने ACTREC की आधुनिक सुविधाओं और बच्चों के कैंसर अस्पताल का दौरा भी किया और वहां के कामकाज को करीब से देखा।

इस कार्यक्रम में अफगानिस्तान, मिस्र, मॉरीशस, श्रीलंका और वियतनाम के कॉन्सल जनरल शामिल हुए। इसके अलावा बांग्लादेश, कोलंबिया और यमन के दूतावास के अधिकारी भी मौजूद रहे। बता दें कि TMC परमाणु ऊर्जा विभाग के तहत एक सहायता प्राप्त संस्थान है और ACTREC इसका रिसर्च और क्लिनिकल हब है, जो कम कीमत पर आधुनिक कैंसर इलाज देने पर जोर देता है।