Mumbai Marathon 2027 की तारीख तय, 17 जनवरी को होगी दौड़; रजिस्ट्रेशन शुरू, यहाँ जानें पूरी डिटेल

Maharashtra: मुंबई की मशहूर टाटा मुंबई मैराथन (TMM) का 22वां संस्करण 17 जनवरी 2027, रविवार को आयोजित होगा। इस प्रतिष्ठित दौड़ के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 31 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है। शहर के फिटनेस प्रेमियों और ध

Maharashtra: मुंबई की मशहूर टाटा मुंबई मैराथन (TMM) का 22वां संस्करण 17 जनवरी 2027, रविवार को आयोजित होगा। इस प्रतिष्ठित दौड़ के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 31 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है। शहर के फिटनेस प्रेमियों और धावकों के लिए यह एक बड़ा मौका है कि वे इस वैश्विक स्तर की प्रतियोगिता का हिस्सा बनें।

महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने 31 जुलाई को सबसे पहले रजिस्ट्रेशन कराकर इस इवेंट की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि यह मैराथन अब केवल एक दौड़ नहीं बल्कि स्वास्थ्य, खेल और समाज सेवा का एक बड़ा आंदोलन बन चुकी है। वहीं महाराष्ट्र सरकार के आईटी और सांस्कृतिक मामलों के मंत्री आशीष शेलार ने इसे मुंबई की पहचान बताया और ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसमें शामिल होने की सलाह दी। टाटा संस के एड्रियन टेरॉन ने इसे भारत की सामूहिक आकांक्षाओं का प्रतीक बताया है।

दौड़ में शामिल होने वाले लोगों के लिए कुछ कड़े नियम बनाए गए हैं। रजिस्ट्रेशन 5 नवंबर 2026 तक खुले रहेंगे, लेकिन सीटें भरने पर इसे पहले भी बंद किया जा सकता है। रनिंग बिब (नंबर) केवल 14 से 16 जनवरी 2027 के बीच ‘प्लेस्केप’ एक्सपो से खुद जाकर लेना होगा। बिब किसी दूसरे व्यक्ति को देना सख्त मना है, ऐसा करने पर धावक को 2026 और 2027 दोनों इवेंट से बाहर कर दिया जाएगा।

विवरण जानकारी
रेस की तारीख 17 जनवरी 2027 (रविवार)
रजिस्ट्रेशन की समय सीमा 31 जुलाई 2026 से 5 नवंबर 2026 तक
बिब कलेक्शन तारीख 14 से 16 जनवरी 2027
कुल प्राइज मनी 3,89,524 USD
मुख्य प्रायोजक Tata
संस्थापक/आयोजक Procam International

सुरक्षा के लिहाज से केवल वही लोग वेन्यू में जा सकेंगे जिनके पास वैध बिब या आधिकारिक पास होगा। दौड़ के दौरान किसी भी तरह के पहिये वाले वाहन की अनुमति नहीं होगी, सिवाय ‘चैंपियंस विद डिसेबिलिटी’ कैटेगरी के व्हीलचेयर के। सभी धावकों की टाइमिंग RFID तकनीक से मापी जाएगी। जो लोग पर्यावरण की मदद करना चाहते हैं, वे 651 रुपये देकर ‘ग्रीन बिब’ ले सकते हैं, जिससे तीन साल तक एक पेड़ की देखभाल की जाएगी। इस इवेंट को वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल रोड रेस का दर्जा मिला है।