Mumbai में एक्ट्रेस Manjiri Fadnis के डॉग केस में नया मोड़, खून का नमूना निकला पान की पिचकारी
Maharashtra: मुंबई के मालाड इलाके में एक कम्युनिटी डॉग की मौत का मामला अब एक नया मोड़ ले चुका है। एक्ट्रेस Manjiri Fadnis ने आरोप लगाया था कि उनके प्यारे डॉग Myki की बेरहमी से हत्या कर दी गई, लेकिन फॉरेंसिक जांच में कुछ
Maharashtra: मुंबई के मालाड इलाके में एक कम्युनिटी डॉग की मौत का मामला अब एक नया मोड़ ले चुका है। एक्ट्रेस Manjiri Fadnis ने आरोप लगाया था कि उनके प्यारे डॉग Myki की बेरहमी से हत्या कर दी गई, लेकिन फॉरेंसिक जांच में कुछ ऐसी बातें सामने आई हैं जिसने पूरे मामले को उलझा दिया है।
मामला मालाड वेस्ट के Madh स्थित Raheja Exotica हाउसिंग कॉम्प्लेक्स का है। यहां रहने वाला डॉग Myki मई महीने में अचानक गायब हो गया था। एक्ट्रेस Manjiri Fadnis और उनके पड़ोसी Sanket Kadam ने आरोप लगाया था कि डॉग को मारा गया और उसकी बॉडी को चुपके से ठिकाने लगा दिया गया। इस मामले में 6 जून को भारतीय न्याय संहिता की धारा 325 और 238 के तहत FIR दर्ज कराई गई थी।
जांच के दौरान फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स ने मौके से एक सैंपल इकट्ठा किया था, जिसे शुरुआत में खून माना जा रहा था। लेकिन जब इस सैंपल की लैब में जांच हुई, तो पता चला कि वह खून नहीं बल्कि पान की पिचकारी थी। इस खुलासे के बाद अब पुलिस के पास सबूतों की कमी हो गई है।
Malwani पुलिस ने सोसाइटी से CCTV का DVR जब्त कर लिया है और उसे विश्लेषण के लिए Forensic Science Laboratory (FSL) भेज दिया है। पुलिस अब इस बात का इंतजार कर रही है कि फुटेज से कुछ सुराग मिलें। मालवणी पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर Shailendra Nagarkar ने बताया कि अभी तक ऐसा कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला है जिससे यह साबित हो सके कि डॉग की हत्या की गई है। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।