Mumbai के लड़के ने पहली कमाई से पिता को दिया सरप्राइज, कैमरा खरीदने के बहाने दिलाए नए जूते

Maharashtra: मुंबई के एक युवक ने अपनी पहली कमाई से अपने पिता को एक ऐसा तोहफा दिया जिसे देखकर सोशल मीडिया पर लोग काफी खुश हैं। कंटेंट क्रिएटर केशव नारायण बिष्ट ने अपनी पहली इनकम से अपने पिता को सरप्राइज दिया, जिसका वीडियो

Maharashtra: मुंबई के एक युवक ने अपनी पहली कमाई से अपने पिता को एक ऐसा तोहफा दिया जिसे देखकर सोशल मीडिया पर लोग काफी खुश हैं। कंटेंट क्रिएटर केशव नारायण बिष्ट ने अपनी पहली इनकम से अपने पिता को सरप्राइज दिया, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

केशव ने अपने पिता को यह विश्वास दिलाया कि वह अपनी पहली कमाई से कैमरा खरीदने जा रहे हैं। वह अपने पिता को एक रिटेल स्टोर पर ले गए, लेकिन वहां कैमरा खरीदने के बजाय उन्होंने अपने पिता के लिए नए जूतों की जोड़ी खरीदी। केशव ने इंस्टाग्राम हैंडल @keshavnotreal पर यह भावुक वीडियो शेयर किया है।

केशव ने बताया कि उन्होंने अपने लिए स्मार्ट ग्लास खरीदने के लिए करीब 17,000 से 18,000 रुपये बचाए थे। लेकिन बाद में उन्हें लगा कि उनके पिता उनके लिए ज्यादा कीमती हैं, इसलिए उन्होंने वह पैसा अपने पिता के जूतों पर खर्च करने का फैसला किया।

इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स काफी प्रभावित हुए हैं। लोगों ने केशव के इस कदम की तारीफ की है और पिता के चेहरे पर दिख रही खुशी को देखकर कई यूजर्स ने भावुक प्रतिक्रियाएं दी हैं।