मुंबई के 22 साल के युवक ने Reddit पर पूछा सवाल, क्या 20 हजार की मंथली सेविंग से बनेगा रिटायरमेंट फंड
Finance: मुंबई के एक 22 साल के युवक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit पर अपनी वित्तीय स्थिति साझा करते हुए लोगों से सलाह मांगी। युवक एक बैंक में डेटा एनालिस्ट की नौकरी शुरू करने जा रहा है, जहां उसकी सैलरी 1 लाख रुपये महीन
Finance: मुंबई के एक 22 साल के युवक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit पर अपनी वित्तीय स्थिति साझा करते हुए लोगों से सलाह मांगी। युवक एक बैंक में डेटा एनालिस्ट की नौकरी शुरू करने जा रहा है, जहां उसकी सैलरी 1 लाख रुपये महीना होगी। उसने पूछा कि क्या हर महीने 20,000 रुपये बचाकर वह भविष्य के लिए एक अच्छा रिटायरमेंट फंड बना पाएगा।
युवक ने अपनी सैलरी का पूरा हिसाब दिया। मुंबई जैसे महंगे शहर में उसका किराया 30,000 रुपये, रहने का खर्च 20,000 रुपये और परिवार को भेजने के लिए 30,000 रुपये खर्च हो जाते हैं। इसके बाद उसके पास निवेश के लिए करीब 20,000 रुपये बचते हैं। उसे डर है कि महंगाई और मुंबई की महंगी लाइफस्टाइल के कारण यह रकम रिटायरमेंट के लिए कम पड़ सकती है।
इस पोस्ट पर Reddit के r/IndiaFinance समुदाय और वित्तीय विशेषज्ञों ने कई जरूरी सुझाव दिए हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि निवेश शुरू करने से पहले एक इमरजेंसी फंड बनाना सबसे जरूरी है।
- इमरजेंसी फंड: कम से कम 5 लाख रुपये या 6 महीने के खर्च के बराबर पैसा अलग रखें।
- बीमा: कम उम्र में हेल्थ इंश्योरेंस और टर्म इंश्योरेंस लेना चाहिए क्योंकि तब प्रीमियम कम होता है।
- आय बढ़ाना: केवल निवेश पर निर्भर रहने के बजाय अपनी स्किल्स बढ़ाकर सैलरी बढ़ाने पर ध्यान दें।
रिटायरमेंट के लिए कितने पैसे चाहिए, इस पर CA Nitin Kaushik ने बताया कि भारतीय मध्यम वर्ग के लिए 2 से 3 करोड़ रुपये का फंड एक प्रैक्टिकल नंबर है। उन्होंने यह भी कहा कि 2026 में 1 लाख रुपये महीना कमाने वाले व्यक्ति को अपनी लाइफस्टाइल बरकरार रखने के लिए करीब 3.5 करोड़ रुपये के फंड की जरूरत पड़ सकती है।
| निवेश का विकल्प | सुझाव/रणनीति |
|---|---|
| Mutual Fund SIP | 10,000 रुपये (Small, Mid, Large-cap और Contra funds में) |
| Commodities | 2,000 रुपये Gold/Silver ETFs में |
| Fixed Deposits | 3,000 रुपये (स्थिर ग्रोथ और इमरजेंसी के लिए) |
| Bonds | 5,000 रुपये हाई-रेटेड कॉर्पोरेट या सरकारी बॉन्ड्स में |
| SIP Step-up | हर साल निवेश की राशि में 7% की बढ़ोतरी करें |
विशेषज्ञों ने यह भी सलाह दी कि भारत में महंगाई ज्यादा है, इसलिए रिटायरमेंट के बाद जमा पूंजी से सालाना केवल 3% पैसा ही निकालना सुरक्षित रहता है। उन्होंने जोर दिया कि कंपाउंडिंग का फायदा उठाने के लिए कम उम्र से ही निवेश शुरू करना जरूरी है।
दिया हुआ जानकारी बस Expert की राय है, शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा हो सकता है, कृपया अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श करें।, Disclaimer: Stock market investments can be risky, please consult your financial advisor.