Mumbai में बहस के बाद शख्स को बाइक से कुचला, ललित तुंगरिया की मौत, आरोपी गिरफ्तार
Maharashtra: मुंबई के ठक्कर बप्पा कॉलोनी इलाके में एक मामूली बहस ने खूनी रूप ले लिया। यहां एक व्यक्ति ने गुस्से में आकर अपने ही साथी को मोटरसाइकिल से कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। यह घटना 12 अगस्त की रात को करीब 10:45
Maharashtra: मुंबई के ठक्कर बप्पा कॉलोनी इलाके में एक मामूली बहस ने खूनी रूप ले लिया। यहां एक व्यक्ति ने गुस्से में आकर अपने ही साथी को मोटरसाइकिल से कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। यह घटना 12 अगस्त की रात को करीब 10:45 बजे वसंत नगर स्थित त्रिवेणी बार के पास हुई।
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान Lalit Tungariya के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ललित और आरोपी के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हुई थी। इसी विवाद के दौरान आरोपी ने अपनी मोटरसाइकिल बहुत तेज रफ्तार से ललित की तरफ दौड़ा दी और उन्हें रौंद दिया।
पुलिस ने मामले की जांच की और इस घटना में शामिल 44 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।