Mumbai के Malad में लिफ्ट के अंदर बच्चों पर झपटा पालतू कुत्ता, CCTV वीडियो वायरल
Maharashtra/Mumbai: मुंबई के मालाड वेस्ट इलाके में एक हाई-राइज बिल्डिंग की लिफ्ट में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक पालतू कुत्ता अचानक तीन बच्चियों पर हमला करने दौड़ा। यह पूरी घटना Sheth Irene टावर में गुरुवार शाम को हुई
Maharashtra/Mumbai: मुंबई के मालाड वेस्ट इलाके में एक हाई-राइज बिल्डिंग की लिफ्ट में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक पालतू कुत्ता अचानक तीन बच्चियों पर हमला करने दौड़ा। यह पूरी घटना Sheth Irene टावर में गुरुवार शाम को हुई, जिसका CCTV फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
घटना के समय लिफ्ट में तीन छोटी लड़कियां मौजूद थीं, तभी पालतू कुत्ते ने उन पर झपट्टा मार दिया। वीडियो सामने आने के बाद बिल्डिंग के निवासियों में सुरक्षा को लेकर काफी चिंता देखी जा रही है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी बच्ची को कोई गंभीर चोट नहीं आई है।
मुंबई में पालतू कुत्तों को लेकर BMC के कुछ जरूरी नियम हैं। नियम के मुताबिक हर कुत्ते का लाइसेंस होना जरूरी है और उसे रेबीज समेत सभी जरूरी टीके लगे होने चाहिए। साथ ही, सार्वजनिक जगहों पर कुत्तों को पट्टे (leash) से बांधकर रखना अनिवार्य है ताकि दूसरों को कोई परेशानी न हो।
महाराष्ट्र के नियमों के अनुसार, कोई भी हाउसिंग सोसाइटी किसी निवासी को पालतू जानवर रखने से नहीं रोक सकती और न ही उन्हें लिफ्ट या कॉमन एरिया इस्तेमाल करने से मना कर सकती है। हालांकि, सोसायटियों को अपनी एक ‘पेट पॉलिसी’ बनानी होती है और वे सुरक्षा के लिहाज से कुत्तों को पट्टे में रखने की मांग कर सकती हैं। इस मामले में अभी तक सोसाइटी मैनेजमेंट या अधिकारियों की तरफ से किसी कार्रवाई की आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।