Mumbai समेत महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, ठाणे और पालघर में Orange Alert जारी
Maharashtra: मुंबई और आसपास के इलाकों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। IMD ने मुंबई के लिए शुक्रवार सुबह 8:30 बजे तक Yellow Alert जारी किया है, जबकि ठाणे और पालघर जैसे जिलों में स्थ
Maharashtra: मुंबई और आसपास के इलाकों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। IMD ने मुंबई के लिए शुक्रवार सुबह 8:30 बजे तक Yellow Alert जारी किया है, जबकि ठाणे और पालघर जैसे जिलों में स्थिति अधिक गंभीर हो सकती है। भारी बारिश के साथ तेज हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक, मुंबई और तटीय महाराष्ट्र के ऊपर एक लो-प्रेशर सिस्टम बना हुआ है। इसी वजह से अगले 24 घंटों तक मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। ठाणे, पालघर, रत्नागिरी और रायगढ़ के लिए Orange Alert जारी किया गया है, जहां 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। रायगढ़ में यह अलर्ट 25 जुलाई तक और रत्नागिरी में 24 जुलाई तक जारी रहेगा।
भारी बारिश का असर अब सड़कों और यातायात पर भी दिखने लगा है। मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई में कई जगहों पर पानी भरने से ट्रैफिक धीमा हो गया है। लोकल ट्रेनें भी कुछ देरी से चल रही हैं और मेट्रो की रफ्तार कम कर दी गई है। विजिबिलिटी कम होने की वजह से CSMIA एयरपोर्ट पर कुछ फ्लाइट्स को डायवर्ट करना पड़ा है। BMC ने लोगों को सावधान किया है कि भारी बारिश के साथ हाई टाइड (3.32 मीटर) आने से निचले इलाकों में तेजी से जलभराव हो सकता है।
बारिश का एक सकारात्मक पहलू यह है कि मुंबई की सात झीलों के जलस्तर में सुधार हुआ है। बुधवार सुबह तक जलस्तर 61.9% तक पहुंच गया है और तानसा झील पूरी तरह भर चुकी है। हालांकि, इस मौसम में जान-माल का नुकसान भी हुआ है, जहां 22 जून से 17 जुलाई के बीच मुंबई में 902 पेड़ उखड़े और 1275 टहनियां गिरी हैं।
राज्य के अन्य हिस्सों की बात करें तो पुणे के घाट क्षेत्रों के लिए Red Alert जारी किया गया है। वहीं नासिक और सतारा के घाट इलाकों में भी Orange और Yellow Alert जारी किया गया है। फिलहाल स्कूलों और कॉलेजों की छुट्टी को लेकर प्रशासन की तरफ से कोई आधिकारिक आदेश नहीं आया है और संस्थान सामान्य रूप से काम कर रहे हैं।