Mumbai में LTT स्टेशन पर 11 दिनों का ट्रैफिक ब्लॉक, कई ट्रेनें ठाणे तक ही चलेंगी, देखें पूरी लिस्ट

Maharashtra: मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) पर बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सेंट्रल रेलवे ने 11 दिनों का स्पेशल ट्रैफिक ब्लॉक घोषित किया है। यह ब्लॉक 4 अगस्त 2026 की सुबह 8 बजे से शुरू होकर 14 अगस्त 2026

Maharashtra: मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) पर बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सेंट्रल रेलवे ने 11 दिनों का स्पेशल ट्रैफिक ब्लॉक घोषित किया है। यह ब्लॉक 4 अगस्त 2026 की सुबह 8 बजे से शुरू होकर 14 अगस्त 2026 की सुबह 8 बजे तक चलेगा। इस दौरान स्टेशन पर कई जरूरी निर्माण कार्य किए जाएंगे, जिससे यात्रियों की यात्रा प्रभावित हो सकती है।

सेंट्रल रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि LTT स्टेशन पर इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड करने और सुरक्षा बढ़ाने के लिए यह काम जरूरी है। इस ब्लॉक के दौरान शंटिंग नेक का निर्माण, मेंटेनेंस साइडिंग यार्ड में बदलाव और पिट लाइन्स को बढ़ाने जैसे काम किए जाएंगे। साथ ही पानी की सप्लाई और ड्रेनेज लाइनों को भी डायवर्ट किया जाएगा। इस काम की वजह से स्टेशन की कई लाइनों जैसे वॉशिंग पिट लाइन 6, 7, 8 और स्टेबलिंग लाइन नंबर 5 पर असर पड़ेगा।

इस ट्रैफिक ब्लॉक के कारण दो लंबी दूरी की ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है और ये ट्रेनें अब अपने गंतव्य तक न जाकर ठाणे स्टेशन पर ही खत्म होंगी। प्रभावित ट्रेनों की जानकारी नीचे दी गई है:

ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम बदलाव तारीख
12154 रानी कमलापति–LTT एक्सप्रेस ठाणे स्टेशन पर टर्मिनेट होगी 7 अगस्त 2026
16346 तिरुवनंतपुरम–LTT नेत्रवती एक्सप्रेस ठाणे स्टेशन पर टर्मिनेट होगी 3 अगस्त से 13 अगस्त 2026

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले इन बदलावों को नोट कर लें ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो।