Mumbai के लोक भवन में SRPF जवान ने खुद को मारी गोली, ड्यूटी के दौरान की आत्महत्या
Maharashtra: दक्षिण मुंबई के हाई-सिक्योरिटी इलाके मालाबार हिल स्थित लोक भवन में सोमवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ तैनात 26 साल के SRPF कांस्टेबल कौस्तुभ सांगले ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। यह घटना रात
Maharashtra: दक्षिण मुंबई के हाई-सिक्योरिटी इलाके मालाबार हिल स्थित लोक भवन में सोमवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ तैनात 26 साल के SRPF कांस्टेबल कौस्तुभ सांगले ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। यह घटना रात करीब 8:30 से 9:00 बजे के बीच हुई जब जवान अपनी ड्यूटी पर तैनात था।
कौस्तुभ सांगले 2024 बैच के जवान थे और कोल्हापुर के ग्रुप-16 से जुड़े थे। उन्होंने 10 जून को महाराष्ट्र लोक भवन में अपनी ड्यूटी शुरू की थी। वह नाशिक के रहने वाले थे। घटना का पता तब चला जब शिफ्ट बदलने के लिए दूसरा सुरक्षाकर्मी टावर-2 पर पहुँचा और उसने कौस्तुभ के शव को देखा।
मालाबार हिल पुलिस ने इस मामले में एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (ADR) दर्ज की है। DCP रागसुधा आर ने बताया कि मौके से एक सुसाइड नोट मिला है और शुरुआती जांच में मामला निजी कारणों से जुड़ा लग रहा है। हालांकि, कुछ शुरुआती रिपोर्टों में सुसाइड नोट न मिलने की बात भी सामने आई थी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं।
जांच के दौरान एक रिलेशनशिप एंगल भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि कौस्तुभ का मीरा-भायंदर पुलिस की एक महिला कांस्टेबल के साथ रिश्ता था और दोनों ने शादी की योजना बनाई थी। लेकिन महिला ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया और उसकी शादी किसी दूसरे पुलिसकर्मी से तय हो गई। सूत्रों के मुताबिक, इस वजह से कौस्तुभ काफी तनाव में थे।
पुलिस यह भी पता लगा रही है कि क्या कौस्तुभ ने पहले भी महिला कांस्टेबल को जान देने की धमकी दी थी, जिसकी सूचना भायंदर पुलिस को दी गई थी। इसके अलावा, कौस्तुभ के पारिवारिक इतिहास की भी जांच हो रही है, जिसमें उनकी माँ की कम उम्र में मौत और एक बहन द्वारा पहले आत्महत्या करने की बात सामने आई है। पुलिस अब यह भी देख रही है कि SRPF के नियमों के मुताबिक उनका मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण हुआ था या नहीं।