Mumbai में स्थानीय नेता पर रेप और नाबालिगों के शोषण का आरोप, Dahisar पुलिस ने दर्ज की FIR

Maharashtra/Mumbai: मुंबई के दहिसर इलाके में एक स्थानीय नेता और सात अन्य लोगों के खिलाफ गंभीर आरोप लगे हैं। एक 23 साल की महिला ने नेता पर रेप करने और बार में काम करने वाली नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण करने का आरोप लगाया

Maharashtra/Mumbai: मुंबई के दहिसर इलाके में एक स्थानीय नेता और सात अन्य लोगों के खिलाफ गंभीर आरोप लगे हैं। एक 23 साल की महिला ने नेता पर रेप करने और बार में काम करने वाली नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। इस मामले में दहिसर पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायत करने वाली महिला बोरीवली के एक बार में काम करती है। वह मूल रूप से मध्य प्रदेश की रहने वाली है और MBA की छात्रा है, जो नौकरी की तलाश में मुंबई आई थी। महिला का आरोप है कि नेता ने उसे बार में देखा और फिर एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के ऑफिस में नौकरी दिलाने का झांसा दिया।

महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी नेता ने संजय गांधी नेशनल पार्क में अपनी कार में उसे नशीला पदार्थ दिया और उसके साथ जबरदस्ती की, साथ ही उसका न्यूड वीडियो भी बनाया। इसके बाद शादी का वादा करके उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए गए।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि उत्तर मुंबई के कई बार में नियमों की अनदेखी हो रही है और वहां नाबालिग लड़कियों से काम कराया जा रहा है। आरोप है कि बार मालिक इन लड़कियों की कमाई का 40 प्रतिशत हिस्सा खुद रख लेते हैं। पुलिस ने नेता के साथ-साथ बार मालिकों और स्टाफ समेत कुल आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।