Mumbai League Final में खिलाड़ियों के बीच हुआ झगड़ा, Rohan Raje और Gaurav Jathar पर लगा जुर्माना और बैन

Maharashtra: वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए T20 Mumbai League 2026 के फाइनल मैच में रोमांच के साथ-साथ मैदान पर तनाव भी देखने को मिला। शनिवार, 13 जून को हुए इस मुकाबले में डगआउट के पास दो टीमों के खिलाड़ियों के बीच तीखी बह

Maharashtra: वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए T20 Mumbai League 2026 के फाइनल मैच में रोमांच के साथ-साथ मैदान पर तनाव भी देखने को मिला। शनिवार, 13 जून को हुए इस मुकाबले में डगआउट के पास दो टीमों के खिलाड़ियों के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ, जिसके बाद लीग प्रशासन ने सख्त एक्शन लिया है।

यह पूरा विवाद 19वें ओवर में शुरू हुआ जब ARCS Andheri के बल्लेबाज Gaurav Jathar आउट हुए। इसके बाद उनका MSC Maratha Royals के तेज गेंदबाज Tushar Deshpande के साथ विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और डगआउट के पास धक्का-मुक्की शुरू हो गई, जिसमें Maratha Royals के Rohan Raje भी शामिल हो गए। स्थिति को बिगड़ते देख ARCS Andheri के कप्तान Shivam Dube, अंपायरों और दोनों टीमों के सपोर्ट स्टाफ ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने इस घटना को खेल भावना के खिलाफ माना है। अनुशासन समिति ने कार्रवाई करते हुए Rohan Raje और Gaurav Jathar दोनों को एक मैच के लिए सस्पेंड कर दिया है। साथ ही, दोनों खिलाड़ियों पर 10,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। MCA के नियमों के मुताबिक, मैदान पर खेल की गरिमा बनाए रखने की जिम्मेदारी कप्तानों और खिलाड़ियों की होती है और अंपायर ही तय करते हैं कि खेल सही तरीके से खेला जा रहा है या नहीं।

मैच की बात करें तो यह फाइनल मुकाबला MSC Maratha Royals और ARCS Andheri के बीच खेला गया था। इस रोमांचक मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन MSC Maratha Royals ने 8 रनों से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।