Mumbai में लैंडस्लाइड के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, मलबे में फंसे शख्स को बचाने की कोशिश
Maharashtra/Mumbai: मुंबई के घाटकोपर वेस्ट इलाके में भारी बारिश की वजह से बड़ा हादसा हुआ है। यहाँ साकिनाका के चिराग नगर स्थित अशोक नगर के गौशिया चाल में पहाड़ से मिट्टी और बड़े पत्थर गिरने से तीन झोपड़ियां दब गईं। इस हाद
Maharashtra/Mumbai: मुंबई के घाटकोपर वेस्ट इलाके में भारी बारिश की वजह से बड़ा हादसा हुआ है। यहाँ साकिनाका के चिराग नगर स्थित अशोक नगर के गौशिया चाल में पहाड़ से मिट्टी और बड़े पत्थर गिरने से तीन झोपड़ियां दब गईं। इस हादसे में अब तक 7 लोगों की जान जा चुकी है और 7 लोग घायल हुए हैं।
हादसा बुधवार सुबह करीब 3:48 बजे हुआ था, जिसके बाद सुबह 5 बजे से ही बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। अब 30 घंटे से ज्यादा का समय बीत चुका है और रेस्क्यू टीमें अभी भी मलबे में फंसे लोगों को ढूंढ रही हैं। जानकारी के मुताबिक, सद्दाम हुसैन शेख नाम का एक व्यक्ति एक बड़े पत्थर के नीचे दबा हुआ है और उसे निकालने की कोशिश की जा रही है। इसके अलावा दो और लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।
NDRF और मुंबई फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर मौजूद हैं। अधिकारियों ने बताया कि यह इलाका बहुत घना है और रास्ता बहुत संकरा है, जहाँ केवल 2 से 2.5 फीट की जगह है। इस वजह से भारी मशीनें वहां नहीं पहुंच पा रही हैं और बचाव कार्य में काफी मुश्किल आ रही है। BMC ने पहले ही मानसून के दौरान ऐसे इलाकों में चेतावनी जारी की थी और जागरूकता अभियान भी चलाया था।
मुंबई मेयर रितु तावड़े ने इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने घोषणा की है कि मरने वालों के परिवार को 4 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। प्रशासन ने सुरक्षा के तौर पर आसपास की झोपड़ियों को खाली करा लिया है और वहां रहने वालों के लिए अस्थायी रहने की व्यवस्था की है। मौके पर एडिशनल म्युनिसिपल कमिश्नर डॉ. अविनाश धाकणे और एल वार्ड असिस्टेंट कमिश्नर अनिल जाधव भी नजर आए।