Mumbai के Kurla में लैंडस्लाइड से बड़ा हादसा, 6 लोगों की मौत की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Maharashtra/Mumbai: मुंबई के कुर्ला इलाके में भारी बारिश के चलते एक बड़ा हादसा हो गया है। बुधवार तड़के करीब 3:48 बजे कुर्ला वेस्ट के चिराग नगर स्थित गौशिया चॉल में लैंडस्लाइड हुआ, जिसकी चपेट में आने से कई लोग मलबे में दब

Maharashtra/Mumbai: मुंबई के कुर्ला इलाके में भारी बारिश के चलते एक बड़ा हादसा हो गया है। बुधवार तड़के करीब 3:48 बजे कुर्ला वेस्ट के चिराग नगर स्थित गौशिया चॉल में लैंडस्लाइड हुआ, जिसकी चपेट में आने से कई लोग मलबे में दब गए। इस हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत की खबर सामने आई है और बचाव कार्य अभी भी जारी है।

यह हादसा राठौड़ मेडिकल के पास हुआ, जहां मलबे में दबने से कई लोग लापता हो गए। DCP Ganesh Shinde ने बताया कि अब तक दो शव बरामद किए जा चुके हैं और करीब 4 से 5 लोगों के मलबे के नीचे दबे होने की आशंका है। BMC ने इस घटना को लेवल II इंसिडेंट माना है। मौके पर NDRF, मुंबई फायर ब्रिगेड, पुलिस और एम्बुलेंस की टीमें तैनात हैं। मलबे में फंसे लोगों को ढूंढने के लिए स्पेशल विक्टिम डिटेक्शन कैमरों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

रास्ते बहुत संकरे होने की वजह से वहां भारी मशीनें ले जाना मुश्किल हो रहा है, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत आ रही है। मुंबई मेयर Ritu Tawde और एडिशनल म्युनिसिपल कमिश्नर Dr. Avinash Dhakne ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। मेयर ने घोषणा की है कि मरने वालों के परिजनों को 4 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।

हादसे में घायल सोहेल अंसारी और मोहम्मद अंसारी को भाभा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई गई है। मलबे में दबे लोगों की संख्या को लेकर अलग-अलग दावे हैं, कुछ चश्मदीदों के मुताबिक 6 से 8 लोग मलबे में दबे हो सकते हैं।