Mumbai में पुलिस बनकर कारोबारी को लूटा, 50 हजार रुपये लेकर फरार हुए बदमाश, 2 गिरफ्तार
Maharashtra/Mumbai: मुंबई की खार पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो पुलिस अधिकारी बनकर लोगों को ठगता था। इस गिरोह ने एक कारोबारी को अपना निशाना बनाया और उनसे 50,000 रुपये लूट लिए। पुलिस ने इस मामले में अब तक दो
Maharashtra/Mumbai: मुंबई की खार पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो पुलिस अधिकारी बनकर लोगों को ठगता था। इस गिरोह ने एक कारोबारी को अपना निशाना बनाया और उनसे 50,000 रुपये लूट लिए। पुलिस ने इस मामले में अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और तीन अन्य की तलाश जारी है।
पूरा मामला तब शुरू हुआ जब कांदिवली (पश्चिम) के रहने वाले शुभ्रकर सालियन, जो होटल मटेरियल सप्लायर और लैंड ब्रोकर हैं, की मुलाकात करीब 15 दिन पहले ट्रेन में जिग्नेश नाम के एक व्यक्ति से हुई थी। जिग्नेश ने उन्हें बिजनेस फंडिंग दिलाने का वादा किया था। उसने सालियन से कहा कि 10 लाख रुपये का फंड पाने के लिए उन्हें 5 लाख रुपये जमा करने होंगे।
इस बात की जांच करने के लिए सालियन अपने बिजनेस पार्टनर कासिम शेख के साथ रविवार दोपहर 2 बजे खार के वृंदावन होटल के सामने मिले। वे पूरे 5 लाख रुपये के बजाय केवल 50,000 रुपये लेकर आए थे। वहीं पर बदमाशों ने महाराष्ट्र पुलिस का फर्जी पहचान पत्र दिखाया और उनसे पैसे लूट लिए।
घटना की जानकारी मिलते ही खार पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। रविवार को ही पुलिस ने दो आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस अब जिग्नेश समेत तीन अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।