Mumbai के मशहूर K Rustom आइसक्रीम पार्लर पर FDA का एक्शन, लाइसेंस सस्पेंड कर दुकान बंद कराई

Maharashtra: मुंबई के चर्चगेट इलाके में स्थित मशहूर K Rustom & Co. आइसक्रीम पार्लर को महाराष्ट्र FDA ने बंद करवा दिया है। विभाग ने दुकान का लाइसेंस तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। यह कार्रवाई एक सरप्राइज इंस्पेक

Maharashtra: मुंबई के चर्चगेट इलाके में स्थित मशहूर K Rustom & Co. आइसक्रीम पार्लर को महाराष्ट्र FDA ने बंद करवा दिया है। विभाग ने दुकान का लाइसेंस तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। यह कार्रवाई एक सरप्राइज इंस्पेक्शन के बाद की गई है, जिसमें दुकान में साफ-सफाई और फूड सेफ्टी के नियमों की भारी अनदेखी पाई गई।

FDA कमिश्नर तुकाराम मुंडे के निर्देश पर ‘Safe Food, Safe Maharashtra’ अभियान के तहत यह जांच की गई थी। फूड सेफ्टी ऑफिसर तेजस्विनी पाटिल और आकाश चव्हाण ने जब दुकान का मुआयना किया, तो वहां की हालत काफी खराब मिली। दुकान और स्टोरेज एरिया में जिंदा चूहे और मक्खियाँ घूमते पाए गए। इसके अलावा, आइसक्रीम को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी कोल्ड चेन का पालन नहीं किया जा रहा था और फूड सेफ्टी के जरूरी रिकॉर्ड भी नहीं रखे गए थे।

जांच के दौरान अधिकारियों को भारी मात्रा में एक्सपायर्ड आर्टिफिशियल फ्लेवरिंग एजेंट्स और एसेंस मिले। इनमें पिस्ता, पाइनएप्पल, स्ट्रॉबेरी, ब्लैककरेंट और रम जमाइका जैसे कई फ्लेवर शामिल थे, जिन्हें मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। एक पुरानी लैब रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि यहाँ की आइसक्रीम में मिल्क फैट केवल 7.94% था, जबकि FSSAI के नियमों के मुताबिक यह कम से कम 10% होना चाहिए।

मुख्य उल्लंघन विवरण
साफ-सफाई परिसर में जिंदा चूहे और मक्खियों की मौजूदगी
एक्सपायर्ड सामान पिस्ता, स्ट्रॉबेरी समेत कई तरह के पुराने फ्लेवर्स का स्टॉक
क्वालिटी मानक मिल्क फैट 10% के मानक से कम (7.94%) पाया गया
स्टोरेज कोल्ड चेन में गड़बड़ी और रिकॉर्ड का अभाव

FDA ने साफ किया है कि जब तक लैब से फूड सैंपल्स की रिपोर्ट नहीं आ जाती और दुकान की सभी कमियों को ठीक नहीं किया जाता, तब तक यह आउटलेट बंद रहेगा। नियमों का पूरी तरह पालन होने के बाद ही लाइसेंस वापस दिया जाएगा। इस अभियान के दौरान धुले के होटल पाटिलवाड़ा और नागपुर के श्री हीरा स्वीट्स का लाइसेंस भी सस्पेंड किया गया है।