Mumbai के मशहूर K Rustom आइसक्रीम पार्लर पर गिरी गाज, गंदगी और चूहों के मिलने से FDA ने बंद कराया आउटलेट

Maharashtra: मुंबई का मशहूर K Rustom आइसक्रीम पार्लर अब बंद हो गया है। महाराष्ट्र Food and Drug Administration (FDA) ने भारी गंदगी और फूड सेफ्टी नियमों की अनदेखी के कारण इस पार्लर का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है। यह कार्रव

Maharashtra: मुंबई का मशहूर K Rustom आइसक्रीम पार्लर अब बंद हो गया है। महाराष्ट्र Food and Drug Administration (FDA) ने भारी गंदगी और फूड सेफ्टी नियमों की अनदेखी के कारण इस पार्लर का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है। यह कार्रवाई ‘Safe Food, Safe Maharashtra’ अभियान के तहत की गई है, ताकि लोगों की सेहत के साथ कोई समझौता न हो।

8 जुलाई 2026 को जब अधिकारियों ने यहां अचानक छापा मारा, तो वहां का नजारा डराने वाला था। जांच के दौरान पार्लर के अंदर जिंदा चूहे और मक्खियां पाई गईं। इसके अलावा, वहां ऐसे फ्लेवरिंग एजेंट मिले जिनकी एक्सपायरी डेट निकल चुकी थी, जिन्हें अधिकारियों ने तुरंत मौके पर ही नष्ट कर दिया। जांच में यह भी सामने आया कि आइसक्रीम में दूध की मात्रा (milk fat) FSSAI के तय मानक 10% से कम थी और यह केवल 7.94% पाई गई।

FDA कमिश्नर Tukaram Mundhe के निर्देश पर यह पूरी कार्रवाई हुई। उन्होंने साफ कहा है कि उपभोक्ता स्वास्थ्य के मामले में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी। जांच टीम में जॉइंट कमिश्नर P. R. Singarwad, असिस्टेंट कमिश्नर Anupama Balasaheb Patil और फूड सेफ्टी ऑफिसर Tejaswini V. Patil व Akash Chavan शामिल थे। अधिकारियों ने पाया कि पार्लर में आइसक्रीम रखने के लिए जरूरी कोल्ड चेन का पालन नहीं किया जा रहा था और जरूरी कागजात भी मौके पर नहीं मिले।

इस कार्रवाई के बाद असिस्टेंट कमिश्नर Anupama Balasaheb Patil ने लाइसेंस सस्पेंड करने का आदेश जारी किया। पार्लर को तब तक बंद रखने को कहा गया है जब तक कि लैब से सैंपल की रिपोर्ट नहीं आ जाती और सभी कमियों को ठीक नहीं कर लिया जाता। यह कार्रवाई एक बड़े अभियान का हिस्सा थी, जिसमें 7 और 8 जुलाई को महाराष्ट्र के 16 होटल और ढाबों की जांच की गई। इस दौरान तीन बिजनेस के लाइसेंस सस्पेंड किए गए और 9.60 लाख रुपये से ज्यादा के प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद जब्त किए गए।