Mumbai में जूनियर आर्टिस्ट संजीब सिंह की मौत, 13 घंटे की शूटिंग के बाद पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा
Maharashtra: मुंबई में टीवी शो ‘Dr Aarambhi’ के जूनियर आर्टिस्ट संजीब सिंह का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 51 साल के संजीब सिंह रविवार तड़के एक पेट्रोल पंप के बाहर मृत पाए गए। वह अपनी शूटिंग खत्म कर घर ल
Maharashtra: मुंबई में टीवी शो ‘Dr Aarambhi’ के जूनियर आर्टिस्ट संजीब सिंह का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 51 साल के संजीब सिंह रविवार तड़के एक पेट्रोल पंप के बाहर मृत पाए गए। वह अपनी शूटिंग खत्म कर घर लौट रहे थे। इस घटना ने फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में काम करने वाले लोगों के स्वास्थ्य और काम के घंटों पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।
जानकारी के मुताबिक संजीब सिंह साकी नाका के SJ स्टूडियो में पिछले 13 घंटे से शूटिंग कर रहे थे। उनकी शिफ्ट रात करीब 3 बजे खत्म हुई थी। FWICE के जनरल सेक्रेटरी अशोक दुबे ने बताया कि शूटिंग के दौरान संजीब ने अपनी तबीयत खराब होने की शिकायत की थी और बीच-बीच में ब्रेक भी लिया था। संजीब सिंह को करीब एक महीने पहले ही जूनियर आर्टिस्ट कमेटी का सदस्य चुना गया था।
Federation of Western India Cine Employees (FWICE) अब इस मामले में संजीब के परिवार के लिए मुआवजे की मांग कर रही है। यूनियन का कहना है कि शो के प्रोड्यूसर Malhar Creations को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए क्योंकि काम से जुड़े सफर के दौरान हुई दुर्घटना के लिए प्रोडक्शन हाउस जिम्मेदार होता है। संजीब सिंह के भाई और बहन कोलकाता में रहते हैं। FWICE उनके परिवार को आर्थिक मदद दे रही है और शव को कोलकाता भेजने का इंतजाम कर रही है।
इंडस्ट्री में काम के घंटों को लेकर भी चिंता जताई गई है। नियम के मुताबिक शिफ्ट 12 घंटे की होनी चाहिए, लेकिन अक्सर कलाकारों से 16 से 20 घंटे काम लिया जाता है। इस समस्या को देखते हुए FWICE ने Sony और NGO ‘Doctor For You’ के साथ मिलकर शूटिंग लोकेशन पर हेल्थ स्क्रीनिंग प्रोग्राम शुरू किया है। अब सेट पर एम्बुलेंस तैनात की जा रही है ताकि ब्लड प्रेशर की जांच और जरूरी दवाइयां मौके पर ही मिल सकें। फिलहाल संजीब सिंह के शव को Cooper Hospital में रखा गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।