Mumbai में 26 जुलाई को उद्धव और राज ठाकरे का संयुक्त मोर्चा, NEET पेपर लीक और छात्र विरोध पर होगा प्रदर्शन

Maharashtra: NEET पेपर लीक और छात्रों के साथ हो रहे व्यवहार को लेकर मुंबई में बड़ा विरोध प्रदर्शन होने जा रहा है। शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने गुरुवार को एक

Maharashtra: NEET पेपर लीक और छात्रों के साथ हो रहे व्यवहार को लेकर मुंबई में बड़ा विरोध प्रदर्शन होने जा रहा है। शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने गुरुवार को एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 26 जुलाई को मुंबई में साझा मोर्चा निकालने का ऐलान किया है।

यह मोर्चा रविवार, 26 जुलाई 2026 को निकाला जाएगा। यह प्रदर्शन शिवाजी पार्क से शुरू होकर सिद्धिविनायक मंदिर पर खत्म होगा। इस प्रदर्शन के लिए एक खास नियम रखा गया है कि कोई भी राजनीतिक दल का झंडा नहीं लाया जाएगा, केवल भारत का राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) ही साथ रखा जाएगा। राज ठाकरे ने सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि अगर किसी ने भी इस शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन में बाधा डालने की कोशिश की, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।

इस विरोध प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई से माता-पिता और छात्रों के गुस्से को सरकार तक पहुंचाना है। उद्धव ठाकरे ने बताया कि उन्होंने इस बारे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से चर्चा की है, जिसके बाद महाराष्ट्र कांग्रेस के नेताओं के भी इस मार्च में शामिल होने की उम्मीद है। साथ ही एनसीपी (SP) प्रमुख शरद पवार को भी इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। यह कदम दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में उठाया गया है।

ठाकरे भाइयों ने पेपर लीक और छात्रों के मुद्दे पर केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की कड़ी आलोचना की है। उद्धव ठाकरे ने सरकार को बेरहम बताया और कहा कि अब छात्र डरने वाले नहीं हैं। वहीं राज ठाकरे का मानना है कि छात्र आंदोलन के बढ़ते दबाव के कारण सरकार अब पीछे हटने लगी है।

दूसरी ओर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को आश्वासन दिया कि पेपर लीक में शामिल लोगों को कड़ी और त्वरित सजा दी जाएगी और इसके लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने के निर्देश दिए हैं। वहीं राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन जारी है और एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे हैं।