Mumbai में भारी बारिश का Orange Alert, Modak Sagar झील लबालब; पालघर के स्कूलों में छुट्टी घोषित

Maharashtra/Mumbai: मुंबई में लगातार तीसरी दिन भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार को शहर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें तेज हवाओं के साथ भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। बारिश का

Maharashtra/Mumbai: मुंबई में लगातार तीसरी दिन भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार को शहर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें तेज हवाओं के साथ भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। बारिश का असर ऐसा है कि शहर को पानी देने वाली झीलें तेजी से भर रही हैं और मोदक सागर झील अब पूरी तरह भर चुकी है।

मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को मुंबई में 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसका मतलब है कि कुछ इलाकों में भारी बारिश जारी रहेगी। वहीं, पालघर, ठाणे और रायगढ़ जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। पालघर प्रशासन ने सुरक्षा के तौर पर गुरुवार को सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी है, हालांकि मुंबई के स्कूल खुले रहेंगे क्योंकि BMC ने यहां कोई छुट्टी नहीं दी है।

पानी के स्तर की बात करें तो मुंबई की सात झीलों का स्टॉक अब बढ़कर 69.74% हो गया है। 22 जुलाई को यह स्तर 61.90% था, जिसमें करीब 7.84% की बड़ी बढ़ोतरी हुई है। गुरुवार तड़के 2:07 बजे मोदक सागर झील ओवरफ्लो हो गई, जो इस मानसून की चौथी झील है। इससे पहले विहार, तुलसी और तानसा झीलें भर चुकी हैं।

कैचमेंट एरिया बारिश (mm)
Upper Vaitarna 230 mm
Middle Vaitarna 207 mm
Modak Sagar 185 mm
Tulsi 163 mm
Bhatsa 123 mm
Tansa/Vihar 103 mm

भंडुप कॉम्प्लेक्स में अब तक कुल 2,116 mm बारिश दर्ज की जा चुकी है। हालांकि झीलों में पानी बढ़ा है, लेकिन BMC ने अभी पानी की कटौती खत्म करने का फैसला नहीं लिया है, इसलिए 10% का वॉटर कट जारी रहेगा। प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और बिना जरूरी काम के बाहर न निकलने की सलाह दी है।