Mumbai में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, Delhi में भी मानसून की दस्तक; IMD ने जारी किया अलर्ट

Maharashtra/Delhi: एक तरफ जहां मुंबई में मूसलाधार बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, वहीं दिल्ली अब मानसून की बारिश का इंतजार कर रहा है। मुंबई में लगातार हो रही बारिश से सड़कों पर पानी भर गया है और ट्रेनें लेट हो र

Maharashtra/Delhi: एक तरफ जहां मुंबई में मूसलाधार बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, वहीं दिल्ली अब मानसून की बारिश का इंतजार कर रहा है। मुंबई में लगातार हो रही बारिश से सड़कों पर पानी भर गया है और ट्रेनें लेट हो रही हैं, जबकि दिल्ली में उमस भरी गर्मी के बाद अब राहत मिलने की उम्मीद है।

मुंबई में हालात काफी गंभीर रहे हैं। 7 जुलाई 2026 को IMD ने रेड अलर्ट को घटाकर ऑरेंज अलर्ट कर दिया, लेकिन भारी बारिश की चेतावनी अभी भी जारी है। एहतियात के तौर पर BMC ने मुंबई के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी थी। बारिश का असर ऐसा था कि लोकल ट्रेनें लेट हुईं और सड़कों पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। मुंबई-पुणे रेल कॉरिडोर के कर्जत-लोनावला घाट सेक्शन में लैंडस्लाइड होने से ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई, जहां 24 घंटे में 600 mm बारिश दर्ज की गई।

इस भारी बारिश ने कई हादसों को भी जन्म दिया। पालघर में 6 जुलाई को हुई बारिश से एक व्यक्ति की मौत हो गई और सैकड़ों परिवारों को सुरक्षित जगहों पर भेजना पड़ा। मुंबई में एक व्यक्ति के मैनहोल में गिरने से डूबने की खबर भी आई। खराब मौसम और तेज हवाओं की वजह से 5 जुलाई को मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रनवे का काम कुछ समय के लिए रोकना पड़ा था।

दूसरी तरफ, दिल्ली में अभी सूखा दौर रहा है लेकिन अब दक्षिण-पश्चिम मानसून तेज हो रहा है। IMD ने दिल्ली के लिए 6 जुलाई को येलो अलर्ट जारी किया था जो 7 जुलाई को भी लागू रहा। अनुमान है कि 7 से 9 जुलाई के बीच दिल्ली में गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश हो सकती है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि, इस बारिश से शहर में जलभराव का खतरा भी बढ़ सकता है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नासिक में क्लाउडबर्स्ट जैसी स्थिति की चेतावनी दी और राज्य प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा। उन्होंने मुंबई के प्राइवेट ऑफिसों को वर्क-फ्रोम-होम अपनाने की सलाह दी और गैर-जरूरी सरकारी दफ्तरों के लिए आधे दिन की छुट्टी घोषित की।