Mumbai के बड़े क्लबों में मिला कॉकरोच और एक्सपायर्ड खाना, FDA ने 5 संस्थानों के लाइसेंस किए सस्पेंड

Maharashtra: मुंबई के कई नामी क्लबों में खाने-पीने की चीजों में भारी लापरवाही सामने आई है। महाराष्ट्र Food and Drug Administration (FDA) ने शहर के पांच बड़े क्लबों के फूड बिजनेस लाइसेंस सस्पेंड कर दिए हैं। यह कार्रवाई 24

Maharashtra: मुंबई के कई नामी क्लबों में खाने-पीने की चीजों में भारी लापरवाही सामने आई है। महाराष्ट्र Food and Drug Administration (FDA) ने शहर के पांच बड़े क्लबों के फूड बिजनेस लाइसेंस सस्पेंड कर दिए हैं। यह कार्रवाई 24 से 27 जुलाई 2026 के बीच किए गए औचक निरीक्षण के बाद की गई है।

FDA कमिश्नर Tukaram Mundhe के निर्देश पर यह जांच अभियान चलाया गया था। मंगलवार, 28 जुलाई को जारी प्रेस नोट में बताया गया कि इन क्लबों में साफ-सफाई के नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई गई थीं। प्रशासन ने साफ किया है कि जनता की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी संस्थान को बख्शा नहीं जाएगा।

निरीक्षण के दौरान अलग-अलग क्लबों में कई गंभीर कमियां मिलीं। Cricket Club of India (CCI) में खाने और कचरा फेंकने वाली जगहों पर जिंदा कॉकरोच और मक्खियां मिलीं। यहां कोल्ड स्टोरेज में रखा खाना खराब हो रहा था और सब्जियों में फंगस लगा था। साथ ही, शाकाहारी और मांसाहारी खाना बनाने की जगह अलग नहीं थी।

MIG Cricket Club में किचन के अंदर मकड़ी के जाले और कॉकरोच पाए गए। यहां Nebula Catering Services नाम की एक कंपनी बिना लाइसेंस के काम कर रही थी। वहीं RK Juhu Gymkhana में कर्मचारियों की साफ-सफाई और कच्चे माल की धुलाई में कमी पाई गई। इसके अलावा, Goregaon Sports Club को बिना अनिवार्य लाइसेंस के काम करने के कारण बिजनेस बंद करने का नोटिस दिया गया है।

संस्थान का नाम मुख्य खामियां
Cricket Club of India (CCI) कॉकरोच, एक्सपायर्ड खाना, फंगस वाली सब्जियां और गंदे ड्रेन
RK Juhu Gymkhana पर्सनल हाइजीन की कमी और सामान रखने के गलत तरीके
MIG Cricket Club बिना लाइसेंस वाली कैटरिंग, कॉकरोच और रिकॉर्ड की कमी
Willingdon Sports Club हाइजीन नियमों का उल्लंघन (लाइसेंस सस्पेंड)
Aparna Juhu Gymkhana हाइजीन नियमों का उल्लंघन (लाइसेंस सस्पेंड)
Goregaon Sports Club बिना लाइसेंस के संचालन (स्टॉप बिजनेस नोटिस)

बता दें कि कमिश्नर Tukaram Mundhe ने 25 मई 2026 को पदभार संभाला था। तब से अब तक पूरे महाराष्ट्र में 1,131 निरीक्षण किए गए हैं और 56 रेस्टोरेंट्स के लाइसेंस सस्पेंड किए जा चुके हैं।