Mumbai में बम की धमकी देने वाला सॉफ्टवेयर इंजीनियर गिरफ्तार, अब क्राइम ब्रांच लेगी कस्टडी

Maharashtra: मुंबई के एयरपोर्ट, स्कूलों और सरकारी दफ्तरों को फर्जी बम ईमेल भेजकर डराने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर शरथ सुब्रमण्यम शंकर को तमिलनाडु पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब मुंबई क्राइम ब्रांच इस आरोपी की कस्टडी मांगन

Maharashtra: मुंबई के एयरपोर्ट, स्कूलों और सरकारी दफ्तरों को फर्जी बम ईमेल भेजकर डराने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर शरथ सुब्रमण्यम शंकर को तमिलनाडु पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब मुंबई क्राइम ब्रांच इस आरोपी की कस्टडी मांगने की तैयारी में है ताकि उससे शहर में दर्ज दर्जनों मामलों की पूछताछ की जा सके।

शरथ शंकर अमेरिका की एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करता था और उसे चेन्नई एयरपोर्ट पर तब पकड़ा गया जब वह अमेरिका से भारत लौटा। पुलिस के मुताबिक उसने 2024 से 2026 के बीच मुंबई के कई बड़े संस्थानों, जैसे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE), पांच सितारा होटल और कोर्ट को धमकी भरे ईमेल भेजे थे। मुंबई पुलिस ने उसके खिलाफ कम से कम 17 FIR दर्ज की हैं और करीब 32 मामलों में उसकी तलाश जारी है।

जांच में पता चला कि आरोपी अपनी पहचान छिपाने के लिए Tor नेटवर्क, VPN और विदेशी सर्वर का इस्तेमाल कर रहा था। वह Outlook और Hotmail अकाउंट से ईमेल भेजता था। पुलिस को बड़ी कामयाबी तब मिली जब उसने गलती से एक धमकी भरे ईमेल का जवाब अपने पर्सनल ईमेल अकाउंट से दे दिया, जिससे उसका डिजिटल पता मिल गया। तमिलनाडु पुलिस पिछले छह महीने से उस पर नजर रख रही थी और उसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) भी जारी किया गया था।

पुलिस को शक है कि शरथ ने तमिलनाडु सरकार के साथ किसी निजी विवाद की वजह से यह सब किया और डर फैलाने के लिए बम की धमकियां दीं। देशभर में उसके खिलाफ 100 से ज्यादा केस दर्ज हैं, जिनमें तमिलनाडु ATS के 33 मामले भी शामिल हैं। मुंबई क्राइम ब्रांच अब तमिलनाडु पुलिस की जांच पूरी होने के बाद उसे मुंबई लाकर पूछताछ करेगी।