Mumbai में होगा The Earthshot Prize का आयोजन, बच्चों के लिए शुरू हुआ I CAN चैलेंज, मिलेंगे 2,000 डॉलर
Maharashtra: पर्यावरण को बचाने के लिए दुनिया का सबसे बड़ा सम्मान The Earthshot Prize अब भारत आ रहा है। प्रिंस विलियम ने घोषणा की है कि इस बार का अवॉर्ड नाइट और समिट मुंबई में आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही भारत के बच्चों
Maharashtra: पर्यावरण को बचाने के लिए दुनिया का सबसे बड़ा सम्मान The Earthshot Prize अब भारत आ रहा है। प्रिंस विलियम ने घोषणा की है कि इस बार का अवॉर्ड नाइट और समिट मुंबई में आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही भारत के बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए एक खास प्रोग्राम शुरू किया गया है, जिससे देश के युवा अब प्रकृति को बचाने की लड़ाई में आगे रहेंगे।
इस पहल के तहत ‘I CAN Earthshot Challenge’ की शुरुआत की गई है। इसमें 9 से 17 साल तक के बच्चे हिस्सा ले सकेंगे। यह प्रोग्राम Design for Change के साथ मिलकर चलाया जा रहा है और 1 जुलाई 2026 से इसकी वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे। इस चुनौती में बच्चों को अपनी टीम बनानी होगी और अपने आस-पास की पर्यावरण समस्याओं को हल करने के लिए नए आइडिया सोचने होंगे।
प्रतियोगिता के लिए पांच मुख्य विषय रखे गए हैं, जिनमें प्रकृति की रक्षा, समुद्र को बचाना, हवा की सफाई, जलवायु परिवर्तन को रोकना और कचरा मुक्त दुनिया बनाना शामिल है। बच्चे ‘Feel, Imagine, Do, and Share’ (FIDS) तरीके से अपने समाधान तैयार करेंगे। जो पांच विजेता चुने जाएंगे, उन्हें अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए 2,000 अमेरिकी डॉलर की ग्रांट दी जाएगी। साथ ही, फाइनल में पहुंचने वाले बच्चों को नवंबर 2026 में मुंबई में होने वाले मुख्य कार्यक्रम में बुलाया जाएगा।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य के लिए सस्टेनेबिलिटी और जलवायु एक्शन बहुत जरूरी है। इस आयोजन से पूरी दुनिया का ध्यान भारत की पर्यावरण कोशिशों की तरफ जाएगा। प्रिंस विलियम ने बताया कि भारत के पास युवाओं की बड़ी आबादी है और कई पिछले विजेता भी भारत से रहे हैं, इसलिए मुंबई को इस बड़े आयोजन के लिए चुना गया। इस प्रोग्राम से भारत के 24 राज्यों के करीब 15,000 स्कूल जुड़ेंगे।