Mumbai समेत महाराष्ट्र में 4 Domino’s Pizza आउटलेट्स के लाइसेंस रद्द, गंदी सफाई और हाइजीन की कमी पड़ी भारी

Maharashtra: महाराष्ट्र के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए डोमिनोज पिज्जा के चार आउटलेट्स के बिजनेस लाइसेंस सस्पेंड कर दिए हैं। इनमें से तीन आउटलेट्स मुंबई में हैं और एक सतारा जिले म

Maharashtra: महाराष्ट्र के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए डोमिनोज पिज्जा के चार आउटलेट्स के बिजनेस लाइसेंस सस्पेंड कर दिए हैं। इनमें से तीन आउटलेट्स मुंबई में हैं और एक सतारा जिले में है। यह एक्शन जुबिलेंट फूडवर्क्स द्वारा संचालित आउटलेट्स पर फूड सेफ्टी और हाइजीन के नियमों की अनदेखी करने के बाद लिया गया है।

FDA ने 10 जुलाई से 11 अगस्त 2026 के बीच एक विशेष अभियान के तहत इन दुकानों की जांच की थी। यह कार्रवाई फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स रेगुलेशन 2011 के शेड्यूल 4 के तहत की गई है, जिसमें खाने-पीने की दुकानों के लिए साफ-सफाई और बुनियादी ढांचे के कड़े नियम तय हैं। महाराष्ट्र FDA के प्रमुख IAS अधिकारी तुकाराम मुंडे ने बताया कि इस पूरे अभियान में कुल 104 दुकानों की जांच हुई, जिनमें से 5 लाइसेंस सस्पेंड किए गए और 95 दुकानों को सुधार नोटिस दिया गया।

मुंबई के विले पार्ले वेस्ट, बोरीवली वेस्ट और घाटकोपर वेस्ट के आर-सिटी मॉल स्थित आउटलेट्स में पानी की जांच, पेस्ट कंट्रोल, फ्रोजन फूड के तापमान और साफ-सफाई में भारी कमी पाई गई। वहीं सतारा के मलकापुर आउटलेट्स में करीब 40% नियमों का उल्लंघन मिला। इस अभियान में KFC, मैकडोनाल्ड्स, सबवे और बर्गर किंग जैसे बड़े ब्रांड्स की भी जांच हुई। इसके अलावा सतारा के कराड में सैफायर फूड्स इंडिया लिमिटेड द्वारा संचालित एक आउटलेट का लाइसेंस भी सस्पेंड किया गया है।

इस खबर के बीच जुबिलेंट फूडवर्क्स (JUBLFOOD) के शेयरों और कंपनी की वित्तीय स्थिति पर भी नजर है। कंपनी 13 अगस्त 2026 को अपने Q1 FY27 के नतीजे जारी करने वाली है। बाजार विशेषज्ञों की राय इस शेयर को लेकर नीचे दी गई टेबल में है:

विवरण जानकारी
एक्सपर्ट रेटिंग Buy या Outperform
औसत टारगेट प्राइस ₹538.48 से ₹549.57
वर्तमान कीमत (11-12 अगस्त) ₹480.80 – ₹488.20
संभावित बढ़त 12% से 13.84% तक
पिछली तिमाही (Q4 FY26) रेवेन्यू ₹25,058 मिलियन (19.1% सालाना बढ़त)

दिया हुआ जानकारी बस Expert की राय है, शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा हो सकता है, कृपया अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श करें।, Disclaimer: Stock market investments can be risky, please consult your financial advisor.