Mumbai-Delhi फ्लाइट में ‘बैग में बम’ का मजाक पड़ा भारी, यात्री गिरफ्तार, IndiGo ने किया ब्लैकलिस्ट

Maharashtra: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (CSMIA) पर एक यात्री ने मजाक में कह दिया कि उसके बैग में बम है। इस एक मजाक की वजह से मुंबई से दिल्ली जाने वाली IndiGo की फ्लाइट 6E333 में हड़कंप मच गया और वि

Maharashtra: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (CSMIA) पर एक यात्री ने मजाक में कह दिया कि उसके बैग में बम है। इस एक मजाक की वजह से मुंबई से दिल्ली जाने वाली IndiGo की फ्लाइट 6E333 में हड़कंप मच गया और विमान को एक घंटे की देरी से उड़ान भरनी पड़ी।

घटना रविवार, 9 अगस्त 2026 की सुबह करीब 7:25 बजे की है। वर्सोवा निवासी 55 वर्षीय अनुज जयराम सुवर्णा दिल्ली आधिकारिक काम से जा रहे थे। टर्मिनल 2 के बोर्डिंग गेट पर जब एयरलाइन सुरक्षा अधिकारी ने उनसे बैग के सामान के बारे में पूछा और प्रतिबंधित चीजों के बारे में जानकारी मांगी, तो सुवर्णा ने मजाक में कह दिया कि उनके बैग में बम है।

इस बयान के बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं। विमान में सवार 100 से ज्यादा यात्रियों को नीचे उतारा गया और सुरक्षा जांच शुरू की गई। CISF और बम निरोधक दस्ते (BDDS) ने पूरे विमान की बारीकी से तलाशी ली, जिसमें कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली। इस पूरी प्रक्रिया की वजह से फ्लाइट सुबह 8 बजे के बजाय 9 बजे उड़ पाई।

Sahar पुलिस ने अनुज जयराम सुवर्णा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 125 (मानव जीवन या सुरक्षा को खतरे में डालना) और धारा 351 (2) (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया है। DCP (वेस्ट जोन-1) निमित गोयल ने पुष्टि की कि यात्री को गिरफ्तार किया गया था, हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई।

IndiGo एयरलाइन ने इस घटना पर सख्त रुख अपनाया है। कंपनी का कहना है कि इस मजाक से यात्रियों के बीच डर का माहौल बना और एयरलाइन को वित्तीय नुकसान भी हुआ। एयरलाइन ने सुवर्णा को ‘अनरुलि पैसेंजर’ (unruly passenger) घोषित किया है और उनका नाम ब्लैकलिस्ट कर दिया है, जिसका मतलब है कि अब वह IndiGo की किसी भी फ्लाइट में सफर नहीं कर पाएंगे।

गौरतलब है कि 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर 10 से 20 अगस्त तक मुंबई और दिल्ली समेत देश के सभी बड़े एयरपोर्ट्स पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।