Mumbai के कंटेंट क्रिएटर ने पहली कमाई से पिता को खरीदे जूते, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Maharashtra: मुंबई के एक युवा कंटेंट क्रिएटर केशव नारायण बिष्ट ने अपनी पहली कमाई का इस्तेमाल अपने पिता को खुश करने के लिए किया है। उन्होंने अपनी पहली इनकम से अपने पिता के लिए जूतों की एक नई जोड़ी खरीदी, जिसका वीडियो अब इ

Maharashtra: मुंबई के एक युवा कंटेंट क्रिएटर केशव नारायण बिष्ट ने अपनी पहली कमाई का इस्तेमाल अपने पिता को खुश करने के लिए किया है। उन्होंने अपनी पहली इनकम से अपने पिता के लिए जूतों की एक नई जोड़ी खरीदी, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

केशव ने इस सरप्राइज को खास बनाने के लिए अपने पिता से कहा था कि वे कैमरा का सामान खरीदने जा रहे हैं। जब उन्हें जूतों का तोहफा मिला, तो उनके चेहरे की खुशी और बेटे को गले लगाने का अंदाज लोगों का दिल जीत रहा है। केशव ने बताया कि वह पहले अपने लिए Ray-Ban Meta Glasses खरीदना चाहते थे, लेकिन फिर उन्होंने सोचा कि पिता को खुश करने का मौका ज्यादा जरूरी है।

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए इसे अब तक का सबसे अच्छा धोखा बताया है। भारत में अपनी पहली कमाई माता-पिता पर खर्च करने की परंपरा रही है, इसलिए यह कहानी बहुत से लोगों को अपनी याद दिला रही है।