Mumbai में मिला मिलावटी पेट्रोल, IIT Powai के पास कई बाइक और स्कूटर हुए खराब

Maharashtra/Mumbai: मुंबई में भारी बारिश के बीच पेट्रोल में पानी मिलने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। IIT Powai के पास एक पेट्रोल पंप से तेल भरवाने के बाद कई बाइक और स्कूटर बीच सड़क पर ही खराब हो गए। इस घटना का वीडियो

Maharashtra/Mumbai: मुंबई में भारी बारिश के बीच पेट्रोल में पानी मिलने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। IIT Powai के पास एक पेट्रोल पंप से तेल भरवाने के बाद कई बाइक और स्कूटर बीच सड़क पर ही खराब हो गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें ग्राहक पंप पर विरोध करते नजर आ रहे हैं।

जांच में सामने आया है कि पेट्रोल में पानी की मात्रा काफी ज्यादा थी। जानकारों का कहना है कि मुंबई में हो रही भारी बारिश और जलजमाव की वजह से जमीन के नीचे बने फ्यूल स्टोरेज टैंक में बारिश का पानी रिस गया। यही वजह रही कि पेट्रोल दूषित हो गया और गाड़ियों के इंजन में दिक्कत आने लगी।

सिर्फ Powai ही नहीं, 4 जुलाई को जोगेश्वरी वेस्ट के एक BP फ्यूल स्टेशन पर भी ऐसी ही समस्या देखी गई थी। वहां भी वाटरलॉगिंग के कारण एक टैंक का पेट्रोल खराब हो गया था, जिसकी वजह से दो पंप बंद करने पड़े थे। इस बीच Toyota Kirloskar Motor ने एक बयान जारी कर साफ किया है कि उनकी गाड़ियों में आई खराबी E20 फ्यूल की वजह से नहीं, बल्कि मिलावटी और घटिया क्वालिटी के पेट्रोल की वजह से हुई है। कंपनी ने ग्राहकों को सलाह दी है कि वे केवल भरोसेमंद और अधिकृत पेट्रोल पंपों से ही तेल भरवाएं।

दूसरी तरफ, सरकार ने ईंधन की कालाबाजारी रोकने के लिए 13 जून को नए नियम लागू किए थे, जिसके तहत रिटेल पंपों पर डीजल की बिक्री 200 लीटर प्रति ग्राहक प्रतिदिन तक सीमित कर दी गई है। वहीं, मोटरिस्टों और इंडस्ट्री के विरोध के बाद सरकार अब 25% इथेनॉल ब्लेंड पेट्रोल (E25) लागू करने के फैसले को टालने पर विचार कर रही है।