Mumbai के कॉलेजों में बदलेंगे कोर्स, 2026-27 से लागू होंगे नए नियम; देखिए कौन से कोर्स बंद हुए और कौन से शुरू

Maharashtra: मुंबई के कॉलेजों में पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए एक बड़ी खबर है। महाराष्ट्र सरकार ने साल 2026-27 के शैक्षणिक सत्र से कई कॉलेजों में कोर्स और करिकुलम बदलने की मंजूरी दे दी है। इस बदलाव के तहत कुछ नए कोर्स

Maharashtra: मुंबई के कॉलेजों में पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए एक बड़ी खबर है। महाराष्ट्र सरकार ने साल 2026-27 के शैक्षणिक सत्र से कई कॉलेजों में कोर्स और करिकुलम बदलने की मंजूरी दे दी है। इस बदलाव के तहत कुछ नए कोर्स शुरू किए जाएंगे, जबकि कुछ पुराने कोर्स पूरी तरह बंद कर दिए जाएंगे। यह पूरा फैसला AICTE और तकनीकी शिक्षा निदेशालय के प्रस्तावों के आधार पर लिया गया है।

सरकार ने शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और छात्रों की मांग को पूरा करने के लिए यह कदम उठाया है। इसी कड़ी में AICTE ने देशभर के 58 इंजीनियरिंग और तकनीकी कॉलेजों को धीरे-धीरे बंद करने का आदेश दिया है, जिनमें से 12 कॉलेज अकेले महाराष्ट्र के हैं। इसके अलावा, करीब 1000 तकनीकी कोर्स भी बंद किए गए हैं क्योंकि इनमें छात्रों की संख्या कम थी या कॉलेज नियमों का पालन नहीं कर रहे थे।

नई शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत अब ग्रेजुएशन प्रोग्राम चार साल के होंगे। इसमें छात्रों को ऑनर्स और रिसर्च के साथ डिग्री लेने का मौका मिलेगा। उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि इन सुधारों का मकसद महाराष्ट्र को ग्लोबल नॉलेज हब बनाना और छात्रों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाना है।

नए और बंद होने वाले कोर्स की लिस्ट

कॉलेज का नाम नया कोर्स (सीटें) बंद होने वाले कोर्स
SIES College, Nerul BBA (60) –
K.G. Joshi & N.G. Bedekar College, Thane BCA (60) –
Satish Pradhan Dnyanasadhana College, Thane BBA (60), BCA (60) –
GNIMS Business School, Matunga PGDM AI & Data Science (60) –
Prin. L.N. Welingkar Institute, Matunga Fellow Programme in Management (10) –
Pillai College, New Panvel – BBA, BMS, BCA
Maniben Nanavati Women’s College – Design, BMS
Indala College of Engineering, Kalyan – BBA, BMS, BCA
SVKM’s NMIMS, Vile Parle – MBA (Law)
Bunts Sangha Mumbai Annna Leela College – कोर्स बंद किए गए

इसके साथ ही, स्कूली शिक्षा में भी बदलाव हुए हैं। कक्षा 2 से 6 तक के लिए नए पाठ्यक्रम और किताबें लागू की गई हैं। मार्च 2026 में सरकार ने 38 नए डिग्री कॉलेजों को भी मंजूरी दी थी, जिनमें SNDT यूनिवर्सिटी से जुड़े 27 महिला कॉलेज शामिल हैं। मुंबई यूनिवर्सिटी ने भी चार साल के ग्रेजुएशन कोर्स के लिए नए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।