Mumbai Coastal Road पर Porsche का हादसा, डिवाइडर से टकराकर Ertiga से भिड़ी कार, बच्ची घायल

Maharashtra: मुंबई के कोस्टल रोड पर रविवार सुबह एक तेज रफ्तार Porsche कार हादसे का शिकार हो गई। यह हादसा ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल के पीछे हुआ, जहां कार पहले डिवाइडर से टकराई और फिर दूसरी कार में जा घुसी। इस टक्कर में एक दूसर

Maharashtra: मुंबई के कोस्टल रोड पर रविवार सुबह एक तेज रफ्तार Porsche कार हादसे का शिकार हो गई। यह हादसा ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल के पीछे हुआ, जहां कार पहले डिवाइडर से टकराई और फिर दूसरी कार में जा घुसी। इस टक्कर में एक दूसरी कार में सवार छोटी बच्ची घायल हो गई है।

पुलिस के मुताबिक यह घटना 19 जुलाई 2026 की सुबह करीब 8:30 बजे हुई। Porsche ड्राइवर की रफ्तार बहुत तेज थी, जिसकी वजह से वह गाड़ी पर कंट्रोल खो बैठा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार डिवाइडर को तोड़ते हुए एक Ertiga कार से जा टकराई। Ertiga में बच्ची के साथ उसके माता-पिता भी थे, जिनमें पिता एक डॉक्टर हैं। हादसे के बाद घायल बच्ची को तुरंत ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

दूसरी तरफ, Porsche ड्राइवर एयरबैग खुलने की वजह से सुरक्षित बच गया। गामदेवी पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर एस उगले ने बताया कि ड्राइवर के खिलाफ FIR दर्ज की जा रही है। पुलिस ने ड्राइवर को अस्पताल भेजकर उसके खून की जांच करवाई है, ताकि यह पता चल सके कि वह शराब या किसी अन्य नशे के प्रभाव में तो नहीं था।

इस हादसे की वजह से मुंबई कोस्टल रोड पर कुछ समय के लिए ट्रैफिक जाम लग गया था, जिसे बाद में पुलिस ने सामान्य कर दिया। प्रशासन ने सभी वाहन चालकों को सलाह दी है कि वे कोस्टल रोड जैसे हाई-स्पीड रास्तों पर गति सीमा का पालन करें और सावधानी से गाड़ी चलाएं। हाल ही में इसी रोड की टनल में एक कार में आग लगने की घटना भी हुई थी, जिसके बाद अब सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती बढ़ाई जा रही है।