Mumbai के Byculla पुलिस स्टेशन में लगी आग, शॉर्ट सर्किट होने की आशंका
Maharashtra/Mumbai: मुंबई के Byculla (East) इलाके में रविवार शाम को एक पुलिस स्टेशन की बिल्डिंग में आग लग गई। यह घटना हंसराज मार्ग पर स्थित Byculla पुलिस स्टेशन की पहली मंजिल पर हुई। आग लगने की खबर मिलते ही इलाके में अफर
Maharashtra/Mumbai: मुंबई के Byculla (East) इलाके में रविवार शाम को एक पुलिस स्टेशन की बिल्डिंग में आग लग गई। यह घटना हंसराज मार्ग पर स्थित Byculla पुलिस स्टेशन की पहली मंजिल पर हुई। आग लगने की खबर मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन समय रहते स्थिति को संभाल लिया गया।
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा रविवार रात करीब 8:24 बजे हुआ। पुलिस स्टेशन की बिल्डिंग ग्राउंड प्लस एक मंजिल की है और आग पहली मंजिल पर लगी थी। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां, BEST के कर्मचारी, मुंबई पुलिस और नगर निगम के वार्ड ऑफिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। सभी विभागों ने मिलकर तेजी से काम किया और आग पर काबू पा लिया।
DCP जयंत मीणा ने पुष्टि की है कि आग बुझा दी गई है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी होगी। उन्होंने बताया कि मामले की पूरी जांच की जा रही है और आगे की जरूरी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी तरह की चोट या जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है।