Mumbai में BMC की नई योजना, Scorpio से परेशान होकर अब महंगी Innova खरीदने की तैयारी
Maharashtra/Mumbai: मुंबई नगर निगम यानी BMC अब अपने अधिकारियों के लिए नई गाड़ियां खरीदने की तैयारी कर रहा है। बताया जा रहा है कि पहले खरीदी गई Scorpio गाड़ियों से प्रशासन काफी परेशान है, इसलिए अब इसकी जगह ज्यादा महंगी In
Maharashtra/Mumbai: मुंबई नगर निगम यानी BMC अब अपने अधिकारियों के लिए नई गाड़ियां खरीदने की तैयारी कर रहा है। बताया जा रहा है कि पहले खरीदी गई Scorpio गाड़ियों से प्रशासन काफी परेशान है, इसलिए अब इसकी जगह ज्यादा महंगी Innova गाड़ियां खरीदने का मन बनाया गया है।
BMC ने फरवरी 2026 में Scorpio गाड़ियां खरीदी थीं, जिनकी कीमत हर एक गाड़ी 20 लाख रुपये से ज्यादा थी। लेकिन अब इन गाड़ियों को चलाने में काफी दिक्कतें आ रही हैं, जिसे देखते हुए प्रशासन अब विकल्प बदल रहा है। इससे पहले जनवरी 2026 में BMC ने वेट लीज के जरिए 54 Scorpio-N Z6 SUV और 9 Honda City गाड़ियां भी ली थीं।
गाड़ियों की खरीद को लेकर BMC के अंदर काफी बहस भी हुई है। 28 मई 2026 को स्टैंडिंग कमेटी ने असिस्टेंट म्युनिसिपल कमिश्नर्स के लिए 22 नई Scorpio-N खरीदने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया था। बीजेपी कॉर्पोरेटर राजश्री शिरवाडकर ने इस प्रस्ताव पर आपत्ति जताई थी और कहा था कि पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए गाड़ियां लेनी चाहिए।
कमेटी के चेयरमैन प्रभाकर शिंदे ने प्रशासन को निर्देश दिया था कि वे इलेक्ट्रिक गाड़ियों (EV) के लिए नया प्रस्ताव लेकर आएं। वहीं, हाउस लीडर गणेश कांखड़ और कांग्रेस ग्रुप लीडर अशरफ अजमी ने भी सुझाव दिया कि BMC की संपत्तियों और पब्लिक पार्किंग में EV चार्जिंग स्टेशन लगाए जाने चाहिए ताकि डीजल-पेट्रोल पर निर्भरता कम हो सके।