Mumbai में फुटपाथ पर पार्किंग अब पूरी तरह बैन, BMC ने बदला 2023 का नियम, शुरू हुआ Pedestrian First अभियान

Maharashtra/Mumbai : मुंबई के फुटपाथों को पैदल चलने वालों के लिए खाली कराने के लिए BMC ने एक बड़ा कदम उठाया है। नगर निगम ने अपनी ‘Universal Footpath Policy 2023’ में बदलाव करते हुए उन सभी छूटों को खत्म कर दिय

Maharashtra/Mumbai : मुंबई के फुटपाथों को पैदल चलने वालों के लिए खाली कराने के लिए BMC ने एक बड़ा कदम उठाया है। नगर निगम ने अपनी ‘Universal Footpath Policy 2023’ में बदलाव करते हुए उन सभी छूटों को खत्म कर दिया है, जिनके तहत कुछ खास मामलों में फुटपाथ पर गाड़ियां खड़ी करने या अस्थाई ढांचे बनाने की अनुमति दी जाती थी। यह सब BMC द्वारा शुरू किए गए ‘Pedestrian First’ अभियान का हिस्सा है।

बीएमसी कमिश्नर Ashwini Bhide ने सोमवार को साफ किया कि मुंबई में करीब 50% लोग पैदल सफर करते हैं, इसलिए फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त करना उनकी टॉप प्रायोरिटी है। अब नए नियमों के मुताबिक, फुटपाथ पर किसी भी तरह का कब्जा कानूनी प्रक्रिया के तहत हटाया जाएगा। पहले के नियमों में 1.2 मीटर चौड़े फुटपाथ पर पार्किंग और 1.5 मीटर चौड़े फुटपाथ पर कुछ शर्तों के साथ अस्थाई ढांचे बनाने की छूट थी, जिसे अब पूरी तरह हटा दिया गया है।

कमिश्नर ने सभी वार्ड अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे फुटपाथों से अवैध फेरीवालों, निर्माण सामग्री, मलबे, लावारिस गाड़ियों और कूड़े के ढेरों को तुरंत हटाएं। अधिकारियों को हर दिन निरीक्षण करना होगा और हटाए गए अतिक्रमण की ‘पहले’ और ‘बाद’ वाली तस्वीरें रिपोर्ट के साथ भेजनी होंगी। इस काम की निगरानी के लिए डिप्टी कमिश्नर हर हफ्ते और एडिशनल म्युनिसिपल कमिश्नर हर 15 दिन में रिव्यू करेंगे। अगर किसी अधिकारी की लापरवाही मिली, तो उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस अभियान के पहले चरण में मुंबई के 320 किलोमीटर लंबे फुटपाथों को साफ करने का लक्ष्य रखा गया है। गुरुवार, 6 अगस्त को कमिश्नर Ashwini Bhide ने खुद K West और P South वार्ड के विले पार्ले (वेस्ट) इलाके में राम गणेश गडकरी मार्ग और स्वामी विवेकानंद रोड का दौरा कर काम की जांच की।