Mumbai में BMC ऑफिस की छत गिरी, सिर्फ 6 महीने पहले हुआ था बिल्डिंग का उद्घाटन

Maharashtra/Mumbai: मुंबई के जोगेश्वरी इलाके में बीएमसी (BMC) के K/North वार्ड ऑफिस में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहाँ असिस्टेंट कमिश्नर के केबिन के बाहर की छत अचानक ढह गई। हैरान करने वाली बात यह है कि इस बिल्डिंग का उद्घाटन

Maharashtra/Mumbai: मुंबई के जोगेश्वरी इलाके में बीएमसी (BMC) के K/North वार्ड ऑफिस में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहाँ असिस्टेंट कमिश्नर के केबिन के बाहर की छत अचानक ढह गई। हैरान करने वाली बात यह है कि इस बिल्डिंग का उद्घाटन महज 6 महीने पहले ही किया गया था।

यह घटना 11 जुलाई 2026 को घटित हुई। जिस जगह छत गिरी वह हिस्सा असिस्टेंट कमिश्नर के केबिन के ठीक बाहर का था। इतनी नई बिल्डिंग में छत गिरने की घटना ने निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल इस मामले में किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन नई सरकारी बिल्डिंग का इस तरह गिरना चर्चा का विषय बना हुआ है।