Mumbai में बिजली बिल होगा महंगा, BEST ने बढ़ाया चार्ज; 10.8 लाख ग्राहकों की जेब पर पड़ेगा असर

Maharashtra: मुंबई के आइलैंड सिटी में रहने वाले करीब 10.8 लाख बिजली उपभोक्ताओं के लिए यह महीना महंगा साबित होने वाला है। Brihanmumbai Electric Supply & Transport (BEST) ने फ्यूल एडजस्टमेंट चार्ज (FAC) लागू कर दिया ह

Maharashtra: मुंबई के आइलैंड सिटी में रहने वाले करीब 10.8 लाख बिजली उपभोक्ताओं के लिए यह महीना महंगा साबित होने वाला है। Brihanmumbai Electric Supply & Transport (BEST) ने फ्यूल एडजस्टमेंट चार्ज (FAC) लागू कर दिया है, जिससे बिजली की दरों में बढ़ोतरी होगी। Maharashtra Electricity Regulatory Commission (MERC) ने इस बढ़ोत्तरी को मंजूरी दे दी है, जिससे अब ग्राहकों के बिजली बिल करीब 8% तक बढ़ सकते हैं।

यह असर कोलाबा और कफ परेड से लेकर सायन और माहिम तक के इलाकों में देखा जाएगा। BEST अधिकारियों ने बताया कि गर्मियों के पीक समय में बिजली की मांग बढ़ गई थी, जिसकी वजह से उन्हें ओपन मार्केट से महंगी बिजली खरीदनी पड़ी। इसी बढ़ी हुई लागत की वसूली के लिए अब FAC लगाया गया है। रिहायशी ग्राहकों के लिए यह बढ़ोत्तरी 95 पैसे प्रति यूनिट तक हो सकती है।

अलग-अलग स्लैब के हिसाब से ग्राहकों पर पड़ने वाला असर नीचे दी गई टेबल में देखा जा सकता है:

बिजली खपत (यूनिट) अतिरिक्त चार्ज (प्रति यूनिट)
100 यूनिट तक 30 पैसे
101 से 300 यूनिट 55 पैसे
301 से 500 यूनिट 90 पैसे
500 यूनिट से ज्यादा 95 पैसे

सिर्फ घरों में ही नहीं, बल्कि दुकानों और ऑफिसों जैसे कमर्शियल इस्तेमाल करने वालों और इंडस्ट्रियल उपभोक्ताओं के लिए भी 55 पैसे प्रति यूनिट का FAC लगाया गया है। इसके अलावा, MSEDCL ने भी मुलुंड, ठाणे, नवी मुंबई और कल्याण-डोंबिवली समेत पूरे महाराष्ट्र में 20 पैसे से 55 पैसे प्रति यूनिट तक की बढ़ोतरी की है।