Maharashtra: मुंबई के लोगों के लिए बस में सफर करना अब और भी आसान हो गया है। BEST ने अपनी टिकटिंग प्रणाली को सरकारी नेटवर्क ONDC से जोड़ दिया है। अब यात्रियों को टिकट खरीदने के लिए किसी अलग ऐप की जरूरत नहीं होगी, बल्कि वे
Maharashtra: मुंबई के लोगों के लिए बस में सफर करना अब और भी आसान हो गया है। BEST ने अपनी टिकटिंग प्रणाली को सरकारी नेटवर्क ONDC से जोड़ दिया है। अब यात्रियों को टिकट खरीदने के लिए किसी अलग ऐप की जरूरत नहीं होगी, बल्कि वे अपने पसंदीदा UPI ऐप्स से ही टिकट बुक कर सकेंगे।
किन ऐप्स के जरिए बुक होगा टिकट
अब यात्री अपने फोन में मौजूद डिजिटल पेमेंट और मोबिलिटी ऐप्स का इस्तेमाल करके QR कोड आधारित टिकट खरीद सकते हैं। इसमें मुख्य रूप से ये प्लेटफॉर्म शामिल हैं:
- Google Pay, PhonePe और Paytm जैसे UPI ऐप्स
- Uber, Rapido और WhatsApp
- RedBus और Namma Yatri
आम जनता को क्या फायदा होगा
इस नई व्यवस्था से यात्रियों को अब अलग से BEST ऐप डाउनलोड करने का झंझट नहीं रहेगा। महाराष्ट्र सरकार का लक्ष्य बसों, मेट्रो और लोकल ट्रेन जैसे सभी पब्लिक ट्रांसपोर्ट को एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाना है। अधिकारियों का मानना है कि इससे डिजिटल टिकट इस्तेमाल करने वालों की संख्या 15-16% से बढ़कर 25-30% तक पहुंच जाएगी।
ONDC नेटवर्क और भविष्य की योजना
ONDC का ट्रांजिट नेटवर्क फिलहाल देश के 26 शहरों में काम कर रहा है। मुंबई में BEST के जुड़ने से यह नेटवर्क और मजबूत होगा। इस कदम का मकसद पब्लिक ट्रांसपोर्ट को आसान बनाना और डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देना है ताकि यात्रियों को टिकट के लिए लंबी लाइनों में न लगना पड़े।