Mumbai में सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, 80 साल के कार चालक पर FIR दर्ज
Maharashtra/Mumbai: बांद्रा के अप्पा परब चौक पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जिसमें एक 62 साल के बुजुर्ग की जान चली गई। यह हादसा तब हुआ जब एक 80 साल के व्यक्ति ने अपनी कार से दूसरे बुजुर्ग को टक्कर मार दी। पुलिस ने इस मामले
Maharashtra/Mumbai: बांद्रा के अप्पा परब चौक पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जिसमें एक 62 साल के बुजुर्ग की जान चली गई। यह हादसा तब हुआ जब एक 80 साल के व्यक्ति ने अपनी कार से दूसरे बुजुर्ग को टक्कर मार दी। पुलिस ने इस मामले में लापरवाही का केस दर्ज कर लिया है।
यह घटना 17 जुलाई 2026 की शाम करीब 4:10 बजे की है। हादसे के तुरंत बाद घायल व्यक्ति को बांद्रा ईस्ट के Bhabha Hospital ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, मरने वाले 62 साल के व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
Bandra Police ने 18 जुलाई को आरोपी कार चालक के खिलाफ FIR दर्ज की। आरोपी 80 साल का है और बांद्रा के Mehboob studio के पास रहता है। पुलिस ने उसके खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने और रैश ड्राइविंग की धाराओं में मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।