Mumbai में सड़क हादसा, कार की टक्कर से 3 लोग घायल, Andheri में मचा हड़कंप
Maharashtra/Mumbai: मुंबई के Andheri (E) इलाके में गुरुवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां एक तेज रफ्तार कार ने ऑटो रिक्शा और एक दोपहिया वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, ज
Maharashtra/Mumbai: मुंबई के Andheri (E) इलाके में गुरुवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां एक तेज रफ्तार कार ने ऑटो रिक्शा और एक दोपहिया वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
यह घटना चकाला स्थित J.B. Nagar Metro Station के पास हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार ने पहले ऑटो और Activa स्कूटर को टक्कर मारी, जिसके बाद पीछे आ रही दो अन्य मोटरसाइकिलों की भी आपस में भिड़ंत हो गई। हादसे में घायल तीन लोगों में दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, इन तीनों को फ्रैक्चर जैसी गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस के पहुंचने से पहले ही घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल भेज दिया गया था, इसलिए उनकी पूरी जानकारी जुटाने में समय लग रहा है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है और वाहन को जब्त कर लिया है। ड्राइवर का दावा है कि कार के ब्रेक फेल होने की वजह से यह हादसा हुआ। हालांकि, पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हादसा वाकई मैकेनिकल फेलियर की वजह से हुआ या फिर ड्राइवर की लापरवाही इसका कारण थी। पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।